
देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड को देखते हुए देश की मशहूर कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक धांसू Electric Car से जुड़ी जानकारी शेयर की है। आनंद महिंद्रा ने जिस जबरदस्त कार की जानकारी शेयर की है वह केवल 12 सेकेंड में 300 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार पकड़ती है। इतना ही नहीं, इसमें और भी कई ऐसे शानदार फीचर्स हैं जो कि आपको काफी पसंद आएंगे। आइए आगे आपको इस कार की जानकारी देते हैं।
Battista Electric Car
बता दें कि आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया ट्विटर Automobili Pininfarina के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। महिंद्रा ने जिस ट्विट को रिट्वीट किया है उस कंपनी का नाम Battista है। कार लुक के मामले में एक स्पोर्टी लुक देती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर कहा गया कि कंपनी इसके लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर गौर कर रही है। इसे भी पढ़ें: क्या अब Apple ला रहा Electric Car ? जानें क्यों आई यह खबर

अब बात करें Battista के फीचर्स की तो ये एक हाइपर Electric Car है, जिसमें आपको 120kWh का लिथियम आयन बैटरी मिलेगी। वहीं, इस कार में 1900hp की पावर जनरेट करती इसके अलावा इसमें 4 इलेक्ट्रिक मोटर होंगी, जिससे कार के सभी टायर में पावर सप्लाई में मदद मिलेगी। साथ ही कंपनी की मानें तो 2 सेकेंड में ये 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है। इस कार की कीमत लगभग 22 लाख डॉलर यानी 16.35 करोड़ रुपए है। इसे भी पढ़ें: इस राज्य में Electric Car खरीदना हुआ महंगा, 1.15 लाख रुपए तक की सब्सिडी बंद
Electric Car Mahindra eKUV100
बता दें कि कुछ समय पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को लेकर खबर सामने आई थी कि कंपनी अगले वर्ष इंडिया में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च के लिए तैयार है, जिससें Mahindra eKUV100 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। महिंद्रा की अपकमिंग माइक्रो SUV Mahindra KUV100 Electric को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस कार की लॉन्चिंग पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा eKUV100 के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। Mahindra की इस कार में 15.9 kWh बैटरी पैक दिया जाएगा जो कि सिंगल चार्ज में करीब 150 किलो मीटर की रेंज ऑफर करेगा। Mahindra की eKUV100 में मैक्सिमम पावर 55 PS और टॉर्क 124 Nm की रहेगी। कीमत की बात करें तो महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।





















