
गूगल ने पिछले माह ही जानकारी दे दी थी कि अब से मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड के साथ किसी मिठाई का नाम नहीं जुड़ेगा। पिछले साल एंडरॉयड 9 पाई आया था लेकिन अब से सिर्फ एंडरॉयड 10 ही होगा। इसके अलावा एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एक और बदलाव देखने को मिला। पिछले साल तक यह ओएस सबसे पहले गूगल फोन में उपलब्ध होता था इसके बाद किसी दूसरे फोन के लिए रिलीज किया जाता था। परंतु इस बार गूगल पिक्सल से पहले एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम वनप्लस 7टी में उपलब्ध हो गया। इस ओएस के लॉन्च होते ही इस बात की चर्चा भी होने लगी कि आखिर एंडरॉयड 10 में क्या नया जो पिछले साल लॉन्च एंडरॉयड 9 पाई में नहीं है। तो चलिए आपके इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
1. डार्क थीम

एंडरॉयड 10 के डार्क थीम की चर्चा बहुत ज्यादा है। इसे नए ओएस का सबसे बेस्ट फीचर माना जा रहा है। इसमें आप अपने फोन की स्क्रीन को पूरी तरह से काला कर सकते हैं और सभी टेक्स्ट आपको सफेद रंग में दिखाई देंगे। डार्क थीम की वजह से आंखों पर असर कम पड़ता है और एमोलेड फोन में बैटरी की खपत भी कम हो जाती है।
हालांकि इस फीचर का उपयोग एंडरॉयड 9 पाई में भी किया जा सकता था परंतु इसे मोबाइल निर्माता यूआई की मदद से दे रहे थे। ओएस में यह सपोर्ट नहीं था। अब गूगल ने एंडरॉयड 10 में इसे डिफॉल्ट दे दिया है जहां ऐप डेवलपर्स के पास भी कोड होगा जिससे कि वह ऐप के लिए भी डार्क थीम का उपयोग कर सकें। इसे भी पढ़ें: कहीं एक्सचेंज ऑफर में फोन लेना पड़ न जाए महंगा, जरूर फॉलों करें ये 5 अहम बातें
2. परमिशन रीवैम्प
एंडरॉयड 9 पाई में विकल्प था कि किसी ऐप को आपने खास परमिशन दिया है तो उसे बाद में भी हटा दें। परंतु जब एक बार आप परमिशन दे देते थे तो फिर बैकग्राउंड में वह ऐप तब तक आपका डाटा ऐक्सेस कर सकता था जब तक कि आप खुद से न हटाएं लेंकिन नए एंडरॉयड 10 में यह फीचर एक लेवल अडवांस हो गया है। अब आप ऐप परमिशन को लिमिट कर सकते हैं। अर्थात आप सेट कर सकते हैं कि थर्ड पार्टी ऐप तभी आपका डाटा ऐक्सेस करेगा जब आप उस ऐप का उपयोग कर रहे हों।
जैसे आपने किसी ऐप को लोकेशन ऐक्सेस की अनुमति दी है तो वह हर वक्त आपका लोकेशन अब नहीं देख पाएगा। जब आप उस ऐप का उपयोग करेंगे तभी ऐक्सेस करेगा। इतना ही नहीं बल्कि अनचाहे रूप से मीडिया और कॉन्टैक्ट ऐक्सेस भी नहीं करेगा। अर्थात सिक्योरिटी के लिए एंडरॉयड 10 कहीं ज्यादा अडवांस हो गया है। इसे भी पढ़ें: पुराने फोन की नहीं मिल रही है अच्छी कीमत तो ये 5 जुगाड़ आएंगे काम
3. फोल्डेबल स्क्रीन सपोर्ट
एंडरॉयड 10 का यह फीचर भी बिल्कुल नया है। 9 पाई में डुअल स्क्रीन और फोल्डेबल फोन सपोर्ट नहीं था। कुछ कंपनियों ने डुअल स्क्रीन फोन लॉन्च किया था लेकिन उनमें यूआई की मदद से ऐप रन किए जा रहे थे। अब गूगल ने ओएस के साथ फोल्डेबल फोन सपोर्ट दे दिया है। ऐसे में फोल्डेल फोन के लिए ऐप बनाना और भी आसान हो जाएगा। अभी सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड के साथ फोल्डेबल फोन की शुरुआत की है लेकिन जल्द ही ओपो, शाओमी और हुआवई सहित कई कंपनियां अपने फोन लॉन्च करने वाली हैं। इसे भी पढ़ें: 5 सितंबर से शुरू हो रही है Jio Fiber सर्विस, 10 स्टेप्स में जानें कैसे करें बुक
4. डेस्कटॉप ऐक्सेसिबिलिटी
सबसे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 में डेस्क फीचर को पेश किया था जिसमें आप अपने फोन को केबल के माध्यम से किसी भी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं और फिर उसके सारे कंटेंट को बड़ी स्क्रीन से ऐक्सेस कर सकते हैं। अब गूगल ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 10 में इसे पेश कर दिया है। ऐसे में अब दूसरे मोबाइल निर्माता भी इस फीचर को अपने फोन में पेश कर पाएंगे।
एंडरॉयड 9 में भी कॉस्टिंग होती है लेकिन इसमें डाटा के माध्यम से की जाती है जबकि एंडरॉयड 10 में आप बिना इंटरनेट, वाईफाई या थर्ड पार्टी ऐप के आप अपने फोन को किसी भी बड़े डिसप्ले से कनेक्ट कर पाएंगे। सिर्फ एक यूएसबी टाइप सी/एचडीएमआई केबल की जरूरत होगी।
5. अंडू ऐप रिमूवल
एंडरॉयड 10 के साथ कंपनी ने एक नए फीचर अंडू ऐप रिपूवल को पेश किया है। इसका फायदा यह है कि यदि आपने किसी ऐप को गलती से डिलीट कर दिया है तो इसके माध्मय से उसे आप फिर से वापस ला सकते हैं। यह फीचर एंडरॉयड 9 पाई में नहीं है। यदि पुराने ओएस में ऐप डिलीट हो जाए तो फिर उसे इंस्टॉल करने के लिए आपको फिर से प्ले स्टोर में जाकर सर्च करना होगा।
6. फेस रिकॉग्निशन
एंडरॉयड 9 पाई में फोन में फेस अनलॉक काफी पॉपुलर हुआ था लेकिन आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी भी होगी कि ओएस में यह फीचर सपोर्ट नहीं था। इसका उपयोग हार्डवेयर, थर्ड पार्टी ऐप और यूआई के माध्यम से यह किया जाता था। परंतु एंडरॉयड 10 से फेस अनलॉक अब ओएस के साथ आ गया है। इसका फायदा यह है कि अब फोन अनलॉक के साथ ऐप पर्चेज या किसी तरह के पेमेंट आदि के लिए भी फेस अनलॉक का उपयोग किया जा सकेगा। यह फीचर एंडरॉयड 9 पाई में नहीं है।
7. लाइव कैप्शन
अभी आप किसी ऑडियो या वीडियो फाइल को अपने फोन में प्ले करते हैं तो उसके कैप्शन आपको दिखाई नहीं देते हैं। परंतु एंडरॉयड 10 के साथ लाइव कैप्शन सपोर्ट दिया गया है। अब आप किसी भी तरह के मीडिया फाइल जैसे- ऑडियो, वीडियो या प्रोडकास्ट का उपयोग करेंगे तो उसमें लाइव कैप्शन सपोर्ट मिलेगा। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि ऑफलाइन मीडिया फाइल उपयोग में भी आप लाइव कैप्शन देख सकेंगे।एंडरॉयड 9 के लिए यह विकल्प उपलब्ध नहीं है।
8. स्मार्ट रिप्लाई
एंडरॉयड 9 पाई में होम स्क्रीन से रिप्लाई का विकल्प दिया गया था। परंतु नए एंडरॉयड 10 में कंपनी ने इसे काफी स्मार्ट बना दिया है। अब स्मार्ट रिप्लाई के साथ एक्शन सजेशन सामने होगा। जैसे आपके किसी दोस्त का मैसेज आता है कि आज पार्टी करें तो स्मार्ट सजेशन खुद ही “?” का विकल्प दिखाएगा जिससे कि आप तुरंत रिप्लाई कर सकें। इसके साथ ही मैप का भी ऑप्शन देगा जिससे कि आप पब रेस्टोरेंट या फिर किसी खास जगह को सर्च कर सकें। इसमें आपको इमोजी भी काफी नए तरह से मिलेंगे।
9. एक्सेसिबिलिटी
इस एंडरॉयड 10 में एक्सेसिबिलिटी में भी कई नए फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे। कंपनी ने टाइम टू टेक ऐक्शन और टाइम टू रीड जैसे मोड पेश किए हैं। जहां आप सेट कर सकते हैं कि कितने समय तक मैसेज आपके नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा। तय समय के बाद यह खुद ही हट जाएगा। इसके अलावा भी कुछ नए फीचर्स ऐक्सेसिबिलिटी में हैं। यह विकल्प 9 पाई में नहीं है।
10. डिजिटल वेलबिंग
डिजिटल वेलबिंग कि शुरुआत एंडरॉयड 9 पाई के साथ हुई थी लेकिन एंडरॉयड 10 में कंपनी ने इसे और अडवांस बना दिया है। अब आपको फोकस मोड मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि यदि आप अपने अनुसार ऐप नोटिफिकेशन को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे यदि आपको लेगता है कि ऑफिस के दौरान किसी खास ऐप की नोटिफिकेशन की वजह से आपको परेशानी होती है और घर पर किसी दूसरे ऐप को आप म्यूट रखना है। ऐसे में एंडरॉयड 10 का फोकस मोड काफी फायदेमंद होगा। आप किसी खास समय पर किसी खास ऐप को पाउस रख सकते हैं। उनके नोटिफिकेशन उस समय आपको दिखाई नहीं देंगे।























