ये कंपनी जल्द लॉन्च करेगी दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ गेमिंग टैब, परफॉर्मेंस के मामले Apple iPad से होगा मुकाबला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Gaming-Tab-.jpg

सैमसंग, लेनोवो, हुवावे और कई स्मार्टफ़ोन कंपनियां मार्केट में कई एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन, परफ़ॉर्मेंस के मामले ये टैबलेट Apple iPad को टक्कर नहीं दे पाते हैं। इतना ही नहीं एंड्रॉयड पावर्ड टैबलेट में गेमिंग के लिए उतने भरोसेमंद नहीं माने जाते हैं। इनकी तुलना में Apple के iPads में यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। खबरों की माने तो बहुत जल्द यह सब बदल सकता है। Digital Chat Station के हवाले से गिज्मोचाइना ने बताया है कि जल्द ही चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी दमदार गेमिंग टैबलेट पर काम कर रही है।

पॉपुलर चाइनीज लीकस्टर वीबो पोस्ट पर जानकारी शेयर की है कि स्मार्टफोन मैन्यूफैक्टर एंड्रॉयड पावर्ड गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8xx चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस टैबलेट में LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz या 144Hz हो सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह टैब 100W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह टैबलेट बाजार में मौजूद प्रीमिय टैब से सस्ता हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने फिर बढ़ाए Redmi Note 9 स्मार्टफोन के इस वेरिएंट की कीमत, जानें क्या है नया दाम

किस कंपनी का होगा ये गेमिंग टैबलेट

इस रिपोर्ट में फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह टैबलेट किस कंपनी का होगा। हालांकि, इस टैब में जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा रही है। उसके मुताबिक यह टैबलेट ASUS, Red Magic, और Black Shark कंपनी का हो सकता है। वहीं Meizu और Ouga ब्रांड फिलहाल 100W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी कमर्शियली इस्तेमाल नहीं कर रही है। ऐसे में ये दो कंपनियां इस लिस्ट से बाहर है। हालांकि इस बात संभावनाएं भी है कि यह फोन ZTE, OPPO और दूसरे ब्रांड का भी हो सकता है। यह भी पढ़ें : रियलमी ने बढ़ाई Realme C25s की कीमत, जानें कितना महंगा होगा ये बजट स्मार्टफोन

फ़िलहाल इस गेमिंग एंड्रॉयड टैबलेट के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस गेमिंग टैबलेट को लेकर और भी जानकारी सामने आएगी, जिसमें इस टैब के ब्रांड से जुड़ी जानकारी ङी हो सकती है।

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro 5G vs OPPO A53s 5G: स्पीड टेस्ट