
कपकेक, डोनट से शुरू होकर किटकैट, लॉलीपॉप और नुगट तक। किसी आम आदमी के लिए बेशक ये लजीज़ खाने की चीजें हो लेकिन आपके जैसे टेक प्रेमी इन्हें देखते ही बता देंगे की ये एंडरॉयड के अलग-अलग वर्जन है। नई आधुनिक तकनीक तथा लाजवाब फीचर्स के साथ अब गूगल ने अपने नए एंडरॉयड को भी सामने ला दिया है, एंडरॉयड Oreo के रूप में।
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो आॅफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। नया एंडरॉयड फिलहाल गूगल के नेक्सस और पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है तथा धीरे-धीरे यह विभिन्न कंपनियों के भी नुगट आधारित डिवाइसेज़ में अपडेशन के लिए आ जाएगा। गूगल के तमाम स्मार्टफोन्स पर एंडरॉयड Oreo को मैन्यूअली अपडेट करने के लिए आप (यहां क्लिक करें)
लेकिन यदि आप एंडरॉयड ओरियो 8.0 का फैक्टरी वर्जन अपने फोन में इंस्टाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आपके डेवलेपर बनते हुए अपने फोन का बूटलोडर आनलॉक करना होगा।

इसके लिए अपने फोन का पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन दबाए रखें, आपके फोन का बूटलॉडन मेन्यू ओपन हो जाएगा।
अपने फोन को किसी कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करें और ./adb devices कमांड दें।
गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम
अब बूटलोडर मेन्यू में दिए गए ./adb reboot bootloader को रन करें।
आपके फोन में एक लिस्ट सामने आएगी जिसमें आपको लॉक स्टेट डिवाईस में बूटलोडर अनलॉक रखना है।
बूटलोडर अनलॉक होने के बाद फैक्टरी ईमेज पेज पर जाकर लेटेस्ट फैक्टरी ईमेज डाउनलोड करनी है तथा उसे अन कम्प्रैस करना है।
ध्यान रहे की आपका फोन आपके कम्प्यूटर डिवाईस से कनेक्टिड रहे। जैसे ही आपके फोन का सीरियल नंबर स्क्रीन पर फ्लैश हो समझिए आपका फोन अपडेट होने के लिए तैयार है।
4जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ शाओमी रेडमी नोट 5ए लॉन्च
./fastboot devices को ओपन करके ./fastboot flash bootloader [bootloader file].img पर क्लिक करें।
आपके फोन की स्क्रीन पर कमांड प्रोमप्ट या डॉयलॉग बॉक्स आएगा, जिसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करके आपके अपना फोन रिबूट करना है।
रिबूट होने पर ./fastboot flash radio [radio file].img पर क्लिक करके फोन के रेडियो अवश्य अपडेट करें।
इसके बाद ./fastboot reboot-bootloader पर क्लिक करें, आपके पास फोन में सिस्टम ईमेज आ जाएगी।
./fastboot -w update [image file].zip पर क्लिक करें और आपका फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन ‘ओ’ से लैस हो जाएगा।
ध्यान रहे एक एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टाल करने के बाद आपका फोन बिल्कुल नए डिवाईस जैसा हो जाएगा। अर्थात आपके फोन का सारा डाटा मिट जाएगा, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही अपने फोन का बैकअप ले लें। फिलहाल यह पिक्सल, पिक्सल एक्सएल, पिक्सल सी, नेक्सस 6पी, नेक्सस 5एक्स और नेक्सस प्लेयर में ही उपलब्ध है।






















