आज लॉन्च हो सकता है मोटो एक्स4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने हाल मेंं कई फोन लॉन्च किए हैं। वहीं एक और डिवाइस को लेकर पिछले कई माह से चर्चा हो रही है। खबर है​ कि कंपनी मोटो एक्स4 को लॉन्च कर सकती है। पहले खबर थी कि इस फोन को 2 सितंबर को फिलिपींस में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन आज जानकारी मिली है कि इसे कंपनी जर्मनी की राजधानी ​बर्लीन में आयोजित आईएफए कॉन्फ्रेंस के दौरान ही प्रदर्शित कर सकती है।

इस बारे में प्रमुख टिप्सर रोनाल्ड क्वांडट ने ट्विट भी किया है। उन्होंन लिखा है कि आईएफए 2107 में मोटो एक्स4 का लॉन्च सुनिश्चि है। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक आ चुके हैं जिनमें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। जानकारी के अनुसार मोटो का यह फोन मेटल डिजाईन के साथ 3डी ग्लास पर निर्मित होगा।

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्लस की कीमत हुई उजागर

मोटो एक्स4 के बैक पैनल में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। पहले दिए गए ली के अनुसार यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा तथा वॉयस कमांड भी सपोर्ट करेगा। मोटो का यह फोन टर्बो चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।

मोटो एक्स4 को 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन होगी तथा यह एंडरॉयड नुगट के साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल व 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

11 सितंबर को लॉन्च होगा शाओमी मी मिक्स 2, बेहद ही स्टा​इलिश और बेहद ही दमदार

माना जा रहा है कि मोटोरोला मोटो एक्स4 में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर मौजूद है। कंपनी इसे 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल व 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।