Apple ने M3 चिप के साथ नया iPad Air, A16 चिप के साथ iPad 11 किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon
Highlights

  • नया iPad Air की भारत में कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है।
  • iPad 11 की भारत में कीमत 34,900 रुपये से शुरू होती है।
  • Apple ने नए iPad Air के साथ Magic Keyboard भी लॉन्च किया है।

Apple ने अपने iPad लाइनअप को रिफ्रेश करते हुए नए iPad Air को M3 चिप और 11वीं पीढ़ी के iPad को A16 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। नया iPad Air 11-इंच और 13-इंच वैरियंट में पेश किया गया है और यह M2 चिप वाले iPad Air की जगह लेता है। दूसरी ओर iPad 11, A14 चिपसेट वाले 10वीं पीढ़ी के iPad की जगह लेगा।

नए iPad मॉडल लॉन्च करने के अलावा, कंपनी ने नए iPad Air और iPad 10 के लिए नया Magic Keyboard भी पेश किया है। इस घोषणा से एक दिन पहले, Apple के CEO ने इस हफ्ते एक नए Apple ‘Air’ डिवाइस के लॉन्च को टीज किया था।

iPad Air with M3 chip and iPad 11 की भारत में कीमत और उपलब्धता

  • M3 चिप वाला नया iPad Air, iPad 11 और नया मैजिक कीबोर्ड आज यानी 4 मार्च से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
  • ग्राहक 12 मार्च से भारत में इन डिवाइस को खरीद सकेंगे।
  • नया iPad Air ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे वैरियंट में आता है।
  • iPad 11 ब्लू, पिंक, येलो और सिल्वर कलर वैरियंट में आता है।
  • iPad Air के लिए नए मैजिक कीबोर्ड की कीमत 11-इंच वैरियंट के लिए 26,900 रुपये और 13-इंच वेरिएंट के लिए 29,900 रुपये है।
  • iPad 11 के लिए मैजिक कीबोर्ड फोलियो की कीमत 24,900 रुपये है।
  • iPad 11 की भारत में वाई-फाई वैरियंट की कीमत 34,900 रुपये से शुरू होती है।  नीचे भारत में इसके वैरियंट के हिसाब से कीमत की जानकारी दी गई है।
स्टोरेज वाईफाई वाईफाई + सेलुलर
128GB34,900 रुपये49,900 रुपये
256GB44,900 रुपये59,900 रुपये
512GB64,900 रुपये79,900 रुपये
  • 11 इंच वाले आईपैड एयर की कीमत वाई-फाई वैरियंट के लिए 59,900 रुपये से शुरू होती है। नीचे M3 चिप वाले 11 इंच वाले आईपैड एयर की वैरियंट-के हिसाब से कीमत दी गई है।
स्टोरेजवाईफाईवाईफाई + सेलुलर
128GB59,900 रुपये74,900 रुपये
256GB69,900 रुपये84,900 रुपये
512GB89,900 रुपये1,04,900 रुपये
1TB1,09,900 रुपये1,24,900 रुपये
  • 13 इंच वाले आईपैड एयर की कीमत वाई-फाई वैरियंट के लिए 79,900 रुपये से शुरू होती है। M3 चिप वाले 13 इंच वाले आईपैड एयर की कीमत इस प्रकार है।
स्टोरेजवाईफाईवाईफाई + सेलुलर
128GB79,900 रुपये94,900 रुपये
256GB89,900 रुपये1,04,900 रुपये
512GB1,09,900 रुपये1,24,900 रुपये
1TB1,29,900 रुपये1,44,900 रुपये

M3 चिप वाले iPad Air की खूबियां

  • डिस्प्ले: 11 इंच का iPad Air 11 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2360 x 1640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 13 इंच का iPad Air 13 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2732 x 2048 पिक्सल रिजाल्युएशन और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। दोनों वैरियंट फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट कोटिंग, P3 वाइड कलर गैमट, ट्रू टोन कलर्स और Apple पेंसिल के लिए सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • प्रोसेसर: नया iPad Air Apple के M3 चिप द्वारा संचालित है।
  • स्टोरेज: नए iPad Air के 11 इंच और 13 इंच दोनों वैरियंट चार स्टोरेज में आते हैं, जिसमें 128GB, 256GB, 512GB और 1TB वैरियंट शामिल हैं।
  • कैमरा: नए iPad Air में पीछे की तरफ 12MP का वाइड-एंगल कैमरा है जो तस्वीरों के लिए 5x डिजिटल जूम और स्मार्ट HDR को सपोर्ट करता है। सामने की तरफ, इसमें लैंडस्केप मोड में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा है।
  • सॉफ्टवेयर: यह iPadOS 18 पर चलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: नए iPad Air के 11-इंच और 13-इंच दोनों वैरियंट चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट के साथ आते हैं और वाई-फाई पर इंटरनेट सर्फिंग करते समय वे 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।
  • अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स में Apple Pencil Pro, Apple Pencil, iPad Air के लिए मैजिक कीबोर्ड, Apple Intelligence और Touch ID-आधारित टॉप बटन का सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा, नए iPad Air में लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 6E, 5G, ब्लूटूथ 5.3 और eSIM सपोर्ट है।

iPad 11, iPad, Apple

iPad 11 की खूबियां

  • डिस्प्ले: iPad 11 में 11 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2360 x 1640 पिक्सल है और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है।
  • प्रोसेसर: इसमें A16 चिपसेट है।
  • स्टोरेज: यह 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में आता है।
  • कैमरा: इसमें पीछे की तरफ 5x डिजिटल जूम के साथ 12MP का वाइड-एंगल कैमरा है। आगे की तरफ लैंडस्केप मोड में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा है।
  • सॉफ्टवेयर: यह iOS 18 पर चलता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट है और यह Wi-Fi पर इंटरनेट सर्फिंग करने पर 10 घंटे तक का रनटाइम देता है।
  • अन्य: iPad 11 में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, 5G और ब्लूटूथ 5.3 है। इसमें लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर और USB-C के साथ Apple पेंसिल, पहली पीढ़ी के Apple पेंसिल और मैजिक कीबोर्ड फोलियो के लिए सपोर्ट भी है।

iPad Air के साथ M3 और iPad 11 में क्या है नया?

Apple ने नए iPad Air के लिए ‘जो चीज खराब नहीं, उसे ठीक करने की जरूरत नहीं’ वाली रणनीति अपनाई है। नया iPad Air अब M3 चिप के साथ आता है, जिससे iPad Air लाइनअप को अपग्रेड मिला है। यह कंपनी की सबसे नई चिप (M4) नहीं है, लेकिन Apple का कहना है कि M3 चिप, M1 चिप वाले iPad Air की तुलना में 2 गुना तेज और A14 Bionic चिप वाले iPad की तुलना में 3.5 गुना तेज है।

iPad 11 की बात करें तो Apple ने इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स दिए हैं। नया iPad 11 अब थोड़ा बड़ा 11-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि iPad 10 में 10.9-इंच डिस्प्ले था। इसमें अपडेटेड चिपसेट भी दिया गया है, हालांकि इसमें अभी भी Apple Intelligence का सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, Apple अब iPad 11 का 512GB स्टोरेज वैरियंट भी लाया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple के नए Magic Keyboard (iPad Air के लिए) में 14-की फंक्शन रो दी गई है, जिससे स्क्रीन ब्राइटनेस और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे फीचर्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। यह नया कीबोर्ड मैग्नेटिकली iPad से जुड़ता है और स्मार्ट कनेक्टर के जरिए पावर व डेटा ऑटोमैटिकली कनेक्ट करता है, जिससे Bluetooth की जरूरत नहीं पड़ती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here