
Apple इस महीने 13 अक्टूबर को अपना स्पेशल इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इन्वाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। Apple द्वारा भेजे गए इन्वाइट में Hi Speed लिखा गया है और टॉप पर Apple का लोगो भी प्लेस हैं। लोगो के अलावा इन्वाइट पोस्टर में अलग-अलग शेड्स हैं, जिसमें ऑरेंज को हाईलाईट किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट के दौरान ही कंपनी अपनी नई और बहुप्रतिक्षित iPhone 12 सीरीज से पर्दा उठाएगी। हालांकि, कंपनी ने इवेंट में पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है।
भारत में इस समय होगा इवेंट
13 अक्टूबर को iPhone 12 लॉन्च इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से होगी। वहीं, कोरोनावायरस की वजह से दूसरे लॉन्च इवेंट की तरह ये भी वर्चुअल होगा। हाल ही में Apple ने एप्पल वॉट टाइम फ्लाइस इवेंट का आयोजन भी वर्चुअल तौर पर किया था। इसे भी पढ़ें: 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी

4 मॉडल होंगे लॉन्च
इस साल Apple अपनी नई iPhone 12 सीरीज के अंदर चार मॉडल लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इन सभी मॉडल्स का स्क्रीन साइज अलग-अलग होंगे। iPhone 12 में 5.4-इंच डिसप्ले, iPhone 12 Max और iPhone 12 Pro में 6.1-इंच डिसप्ले और टॉप-एंड मॉडल में यानी iPhone 12 Pro Max में 6.7-इंच का डिसप्ले हो सकता है।
इसेक अलावा हाल ही में Apple के विश्लेषक मिंग-ची कूओ ने कहा था कि सभी चार आईफोन्स 5G के साथ आएगें, लेकिन सिर्फ हाई एंड प्रो लेवल मॉडल ही फास्टेस्ट 5G स्पीड से लैस होगा। वहीं, साल 2019 में एप्पल ने तीन मॉडल्स को पेश किया था, जिसमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल थे।
नहीं होगी एसेसरीज
इस साल के iPhone 12 के बॉक्स में कोई एसेसरीज न होगी। कंपनी कथित तौर पर नए iPhone को चार्जर और ईयरफोन के बिना शिप करेगी। हालांकि, iPhone 12 के साथ USB-C केबल आने की उम्मीद की जा रही है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को अलग से चार्जर और ईयरफोन खरीदना होगा। से भी पढ़ें: Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन
कीमत
अगर खबरों की माने तो iPhone 12 की कीमत $699 (लगभग 51,200 रुपए) और 749 डॉलर (लगभग 54,800 रुपए) के बीच हो सकती है, iPhone 12 Max की कीमत $ 799 (लगभग 58,500 रुपए) और 849 डॉलर (लगभग 62,200 रुपए) के बीच हो सकती है।
iPhone 12 Pro की कीमत $ 1,049 (लगभग 76,800 रुपए) और $ 1,099 (लगभग 80,500 रुपए) के बीच हो सकती है और अंत में iPhone 12 Pro Max की कीमत $ 1,149 (लगभग 84,100 रुपए) से $ 1,199 (लगभग 87,800 रुपए) की बीच हो सकती है।























