
टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल बहुत जल्द अपनी नई आईफोन 12 सीरीज को पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लीक्स की माने तो इस नई सीरीज में iPhone 12, iPhone 12 Max, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को पेश किया जाएगा। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट में आईफोन 12 प्रो मैक्स को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu पर स्पॉट किया गया है, जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर स्कोर पिछले साल आए iPhone 11 Pro Max से ज्यादा हैं।
ऐसा लग रहा है कि iPhone 12 Pro Max कंपनी का पहला फोन होगा जो कि 6GB रैम के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 128GB इंटरनल स्टोेज दी जाएगी। यह जानकारी बेंचमार्किंग लिस्टिंग में सामने आई है। स्क्रीन शॉट में भी यह जानकारी सामने आई है कि iPhone 12 Pro Max लेटेस्ट iOS 14.1 सॉफ्टवेयर कार्य करेगा। 5nm A14 बायोनिक ए 13 बायोनिक की तुलना में सीपीयू और जीपीयू प्रदर्शन में दमदार होगा। इसे भी पढ़ें: Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन

वहीं, हाल ही में एक विडियो के माध्यम से आईफोन 12 प्रो के बारे में जानकारी सामने आई थी। विडियो में 6.1-इंच वाले आईफोन 12 प्रो मॉडल का चैसी (Chassis) दिखाया गया था। वहीं, फोन के चारों साइड में फ्लैट साइड बेजल्स दिखाए गए हैं। इसके अलावा रियर की तरफ तीन रियर कैमरा के साथ LiDAR सेंसर की प्लेसमेंट देखी
गई थी। इसे भी पढ़ें: जानें, iPhone 12 सीरीज को लेकर एप्पल का पूरा प्लान, कितने डिवाइस और कब-कब होंगे लॉन्च
कीमत
अगर खबरों की माने तो iPhone 12 की कीमत $699 (लगभग 51,200 रुपए) और 749 डॉलर (लगभग 54,800 रुपए) के बीच हो सकती है, iPhone 12 Max की कीमत $ 799 (लगभग 58,500 रुपए) और 849 डॉलर (लगभग 62,200 रुपए) के बीच हो सकती है।
iPhone 12 Pro की कीमत $ 1,049 (लगभग 76,800 रुपए) और $ 1,099 (लगभग 80,500 रुपए) के बीच हो सकती है और अंत में iPhone 12 Pro Max की कीमत $ 1,149 (लगभग 84,100 रुपए) से $ 1,199 (लगभग 87,800 रुपए) की बीच हो सकती है।





















