
टेक जगत की दिग्गज कंपनी Apple की अपकमिंग iPhone 12 सीरीज कई महीनों से चर्चा में बनी हुई। हर साल कंपनी सितंबर में नया iPhone लाइनअप ग्लोबली लॉन्च करती है। लेकिन, कंपनी की ओर से कुछ समय पहले कन्फर्म किया गया था कि इस बार iPhone की लॉन्चिंग में इस साल देरी हो सकती है। वहीं, कुछ लीक्स के अनुसार एप्पल की iPhone 12 सीरीज कई अपग्रेड के साथ मार्केट में पेश की जाएगी। आइए आगे इस सीरीज के अंदर कितने मॉडल्स और उन्हें कब लॉन्च किए जाएगा इस बारे में आपको जानकारी देते हैं।
iPhone 12 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
कुछ समय पहले फेमस लीक्सटर Jon Prosser ने जानकारी दी थी कि Apple अक्टूबर में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसमें अपकमिंग iPhone 12 सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा। इवेंट 12 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है। टिप्सटर के अनुसार iPhone 12 की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी और फोन 19 अक्टूबर से शिप होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, आईफोन 12 प्रो नवंबर तक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें: 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी

4 मॉडल होंगे लॉन्च
इस साल Apple अपनी नई iPhone 12 सीरीज के अंदर चार मॉडल लॉन्च कर सकता है, जिसे लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इन सभी मॉडल्स का स्क्रीन साइज अलग-अलग होंगे। iPhone 12 में 5.4-इंच डिसप्ले, iPhone 12 Max और iPhone 12 Pro में 6.1-इंच डिसप्ले और टॉप-एंड मॉडल में यानी iPhone 12 Pro Max में 6.7-इंच का डिसप्ले हो सकता है। इसेक अलावा Apple के विश्लेषक मिंग-ची कूओ के अनुसार सभी चार आईफोन्स 5G के साथ आएगें, लेकिन सिर्फ हाई एंड प्रो लेवल मॉडल ही फास्टेस्ट 5G स्पीड से लैस होगा। वहीं, साल 2019 में एप्पल ने तीन मॉडल्स को पेश किया था, जिसमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल थे।
नया डिजाइन
अगर बात करें डिजाइन की तो iPhone 12 लाइनअप में नॉच होगी, लेकिन साइज थोड़ा छोटा होगा। iPhone 12 सीरीज को कंपनी iPad Pro के फ्लैटर एज डिजाइन पर कर सकती है। iPhone 12 के फ्लैट-एज डिजाइन iPhone को बिल्कुल रेट्रो फील देगा। इसके अलावा iPhone 12 को नए डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। नए iPhone में कथित तौर पर स्टेनलेस स्टील के किनारे भी होंगे।
डिसप्ले
कंपनी ने iPhone XR और iPhone 11 को एलसीडी डिसप्ले के साथ पेश किया था। लेकिन, लीक्स की माने तो इस साल Apple के सभी चार iPhones में कंपनी ने OLED डिसप्ले का इस्तेमाल किया है। OLED डिसप्ले के साथ Apple iPhone 12 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट भी ऐड किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Apple को लेकर बड़ी खबर, चीन छोड़कर भारत आ रही है 6 नई प्रोडक्शन लाईन
A14 प्रोसेसर
iPhone 12 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इनमें अपग्रेड प्रोसेसरमें A14 बायोनिक प्रोसेसर दिया जाएगा जो ए13 चिपसेट की तुलना में तेज काम करेगा। A14 में सीपीयू का लगभग 40 प्रतिशत और GPU लाभ 50 प्रतिशत हिस्सा होगा, जिससे प्रोसेसर का आकार 7nm से 5nm तक कम हो जाएगा, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि A14 से अपकमिंग iPhone सीरीज की बैटरी लाइफ अच्छी हो जाएगी।
रैम व स्टोरेज
लीक खबरों की माने तो आईफोन 12 सीरीज के लो-एंड मॉडल में 64GB और हाई-एंड मॉडल में 128GB की शुरूआती स्टोरेज ऑप्शन दी जा सकती है। इसके अलावा बेस iPhone 12 मॉडल को 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, हाई-एंड वाले में 6GB रैम होगी।
कैमरा
लीक रेंडरर्स से पता चला था है कि iPhone 12 प्रो में ट्रिपल-लेंस कैमरा मिलेगा, जबकि बेस iPhone 12 मॉडल में डुअल कैमरा होगा। हालांकि, सभी चार मॉडलों में इस साल बड़े कैमरा सेंसर मिलने की बात सामने आई है। वहीं, कंपनी पहली बार हाई-एंड मॉडल में LiDAR स्कैनर को दे सकती है जो कि पहली बार iPad Pro 2020 में देखा गया था। LiDAR स्कैनर अनिवार्य रूप से 5 मीटर की सीमा के साथ आसपास की वस्तुओं की दूरी को मापता है।
नहीं होगी एसेसरीज
इस साल के iPhone 12 के बॉक्स में कोई एसेसरीज न होगी। कंपनी कथित तौर पर नए iPhone को चार्जर और ईयरफोन के बिना शिप करेगी। हालांकि, iPhone 12 के साथ USB-C केबल आने की उम्मीद की जा रही है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को अलग से चार्जर और ईयरफोन खरीदना होगा।
कीमत
अगर खबरों की माने तो iPhone 12 की कीमत $699 (लगभग 51,200 रुपए) और 749 डॉलर (लगभग 54,800 रुपए) के बीच हो सकती है, iPhone 12 Max की कीमत $ 799 (लगभग 58,500 रुपए) और 849 डॉलर (लगभग 62,200 रुपए) के बीच हो सकती है।
iPhone 12 Pro की कीमत $ 1,049 (लगभग 76,800 रुपए) और $ 1,099 (लगभग 80,500 रुपए) के बीच हो सकती है और अंत में iPhone 12 Pro Max की कीमत $ 1,149 (लगभग 84,100 रुपए) से $ 1,199 (लगभग 87,800 रुपए) की बीच हो सकती है।





















