तीन मॉडल में लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/Apple-iPhone-8-screen-virtual-button-1.jpg

भले ही एप्पल साल में एक बार आईफोन को लॉन्च करता है लेकिन यह पूरे साल चर्चा में बने होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। एप्पल आईफोन 8 के बारे में अभी से ही लगातार खबरें आने लगी हैं। नई जानकारी के अनुसार एप्पल द्वारा आईफोन 8 के इस बार तीन मॉडल पेश किए जा सकते हैं। वहीं नया मॉडल काफी बड़ी स्क्रीन के साथ पेश होगा।

जानकारी के मुताबिक इस बार कंपनी एप्पल आईफोन के 3 संस्करण पेश कर सकती है। एक आईफोन 4.7-इंच स्क्रीन का होगा जैसा कि अब भी देखा जाता है। वहीं दूसरा 5.5-इंच का होगा। तीसरा मॉडल नया है और कंपनी इस बार 5.8-इंच की स्क्रीन वाला फोन पेश कर सकती है और इसमें आपको ग्लास बैक पैनल देखने को मिल सकता है।

4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का कीपैड वाला फोन, जो है बेहद सस्ता

अब तक मिली जानकारी के अनुसार एप्पल आईफोन 4.7-इंच मॉडल एल्यूमिनियम बॉडी के साथ होगा। वहीं 5.5-इंच स्क्रीन वाले फोन की डिजाइन के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं है। नया आईफोन 8 स्टेनलेस ​स्टील फ्रेम पर बना होगा और इसमें आपको ग्लास बैक पैनल देखने को मिल सकता है।

5.2-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6

इससे पहले भी एप्पल आईफोन 8 के बारे में कुछ खबरें आ चुकी हैं। दी गई जानकारी के अनुसार नया एप्पल अब तक आ सबसे महंगा आईफोन होगा। इस बार भारत में एप्पल आइफोन की शुरुआती कीमत 67,000 रुपये हो सकती है और सबसे उंचे मॉडल कीमत 1 लाख के पार जा सकता है।