Ashram 3: क्या पम्मी के बदले की आग से आएगी Baba Nirala और Bhopa Swami की जिंदगी में आफत?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Ashram-3-Web-Series-MX-Player.jpg

बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज आश्रम 3 के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रशंसकों के बीच क्रेज बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, रिलीज डेट के पास आने से एमएक्स प्ल्येर भी कुछ नए टीजर वीडियो रिलीज कर रहा है, जिससे अंदाजा मिल रहा है कि इस बार बाबा निराला के बदनाम आश्रम में क्या होगा। हाल ही में MX Player ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो टीजर शेयर किया, जिसमें परमिंदर उर्फ पम्मी पहलवान अपने बदले की आग में झुलसती हुई दिखाई दी है। इस टीजर से साफ है कि पम्मी इस बार ‘आश्रम’ में निराला बाबा के साथ भोपा भाई उर्फ भोपा स्वामी से बदला लेकर रहेगी।

क्या पम्मी लेगी अपना बदला?

टीजर में दिखाया गया है कि कैसे पम्मी अपने बदले की आग में झुलस रही है और भोपा स्वामी अपने सभी लोगों के साथ उसे खत्म करने के लिए पूरी कोशिश में लगा हुआ है। वहीं, पम्मी कैसे भी करके सिर्फ बाबा निराला को खत्म करना चाहती है। इस टीजर में पम्मी, बोपा स्वामी और बाबा निराला के साथ पहले के पार्ट में दिखाई दिए दर्शन कुमार यानी इंस्पेक्टर उजागर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ashram 3: बाबा निराला संग रोमांस करती दिखाई देंगी Esha Gupta और इनके भी किरदार हैं दमदार

Ashram 3 Cast

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरिज Ashram 3 के सभी एपिसोड्स को साथ में एक ही दिन यानी 3 जून को (Ashram 3 Release Date) रिलीज होंगे। बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सीरिज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अध्ययन सुमन, सचिन श्रॉफ सहित कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। ‘आश्रम 3’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।

Ashram 3 Trailer

इस बार ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भी इस सीरीज में दिखाई देंगी। सीजन 3 में बाबा निराला की नई करतूतों का काला सच सामने आएगा या नहीं यह अभी ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। लेकिन, ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी इस सीरीज में कई शानदार ट्विस्ट्स और सरप्राइज होंगे। इस बार भी बॉबी देओल (Bobby Deol) की यह सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है। इसे भी पढ़ें: Ashram 3 की शूटिंग के दौरान हुआ था जमकर बवाल, वैनिटी वैन में छिपे रहे थे बाबा निराला

Ashram 3

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसकी बदौलत एक बार फिर वह लोगों के दिलों में राज करने लगे हैं। काफी समय बाद फिर से उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर उनके फैन काफी खुश हैं। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।