
बॉबी देओल (Bobby Deol) की पॉपुलर वेब सीरिज ‘आश्रम’ के दो सीजन हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन (Ashram 3) रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगले महीने 3 जून को MX Player पर इस सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस सीजन की शूटिंग के दौरान इतना बवाल हुआ था कि बॉबी देओल यानी कि बाबा निराला अपनी वैनिटी वैन में ही छिपे रहे थे। दरअसल, पिछले साल 2021 में अक्टूबर माह में आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान भोपाल में बड़ा बवाल देखने को मिला था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ धक्कामुक्की की और उनपर स्याही डाली। इस मामले को बढ़ता देख पुलिस को भी आना पड़ा था।
प्रकाश झा पर डाली थी स्याही
दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का था, जहां बॉबी देओल समेत आश्रम 3 वेब सीरीज की पूरी टीम मौजूद थी। इसी दौरान वहां दो-ढ़ाई सौ के करीब बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए और शूटिंग का विरोध करने लगे। प्रकाश झा के सामने आने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे बद्तमीजी की और उनपर स्याही डाल दी। इसके बाद बजरंग दल वालों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करना भी शुरू कर दी और बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों तक को पीटा था।
वैनिटी वैन में छिपे रहे बाबा निराला
खबर आई थी कि इस हंगामे के दौरान बॉबी देओल अपनी वैनिटी वैन में बैठे रहे। हालांकि, बॉबी देओल और प्रकाश झा को किसी प्रकार की चोट इस हादसे में नहीं आई थी। लेकिन, प्रकाश झा ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी।
हिंदू धर्म को बदनाम करने का था आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नें वेब सीरीज पर हिंदू धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया था और वेबसीरीज का नाम और स्क्रिप्ट बदलने की मांग की थी। लेकिन, इस मामले को बढ़ता देख पुलिस शुटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और पुलिस ने अभिनेता बॉबी देओल और निर्देशक प्रकाश झा से भी मुलाकात की थी।
Ashram 3
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसकी बदौलत एक बार फिर वह लोगों के दिलों में राज करने लगे हैं। काफी समय बाद फिर से उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर उनके फैन काफी खुश हैं। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।
लेटेस्ट वीडियो
Ashram वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में दर्शकों ने देखा कि पम्पी और उसके परिवार बाबा के चुंगल में फंस जाता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट किस कहानी को ओर मोड़ लेता है। इस बार सीरीज में कई नए किरदार भी दिखाई देने वाले हैं। जैसा कि आपको बताया कि इस फेमस वेब सीरीज़ में एक काल्पनिक बाबा की कहानी दिखाई जा रही है। हालांकि अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ‘बाबा निराला’ के पर्दाफाश कैसे और कब होगा।
























