देखें बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम सीजन 4 का टीजर, फिर सजेगा दरबार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Ashram-3-Web-Series-MX-Player.jpg

MX प्लेयर की पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम के तीसरे सीजन के रिलीज के बाद ही Aashram 4 Teaser को जारी कर दर्शकों को बड़ा तोहफा दे दिया गया था। वहीं, अब बॉबी देओल के फैन्स के साथ ही इस सीरीज के तीनों सीजन देख चुके दर्शकों को भी सीजन 4 के आने का बेस्ब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट (Aashram 4 Release Date) को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि आगले साल इसे ओटीटी फ्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम के लिए पेश कर दिया जाएगा। वहीं, चौथे सीजन चौथे सीजन के टीजर रिलीज के साथ कहानी को लेकर बड़ा हिंट मिला है।

देखें Ashram 4 का टीजर

इस नए सीजन में पम्मी दुल्हन के अवतार में दिखाई देंगी। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बाबा निराला का पर्दाफाश हो सकता है और वह शायद गिरफ्तार भी हो सकते हैं। दरअसल टीजर की शुरुआत में ही बाबा निराला कहते हैं, ‘भगवान हम हैं, तुम्हारे कानों से ऊपर स्वर्ग बनाया है मैंने। भगवान को कैसे अरेस्ट कर सकते हो?’ वहीं, टीजर में त्रिधा चौधरी की भी झलक दिखाई गई है।

Aashram सीजन 4 रिलीज डेट

Bobby Deol Webseries Aashram को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है इसी को देखते हुए इसके चौथे सीजन की घोषणा की गई है। MX Player द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार एक बदनाम Ashram 4 अगले साल यानी 2023 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी स्ट्रीमिंग डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि साल 2023 में भी जून में ही इसे रिलीज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: कॉमेडी से भरपूर हैं OTT पर मौजूद साउथ की ये फिल्में, देखने के बाद नहीं रो पाएंगे हंसी

Aashram 4 में होंगे ये किरदार

बॉबी देओल की Ashram 3 की तरह ही Ashram 4 के सभी एपिसोड्स को साथ में एक ही दिन (Ashram 4 Release Date) रिलीज होंगे। वहीं, आश्रम के चौथे सीजन में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय सान्याल और अनुरिता झा महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इसे भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को जरूर दिखाएं ये 10 Kids film और Online Movies, मनोरंजन के साथ मिलेगी अच्छी सीख

आपको बता दें कि ‘आश्रम’ के अब तक के सभी सीजन को प्रकाश झा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज ‘एक बदनाम आश्रम’ के अलावा प्रकाश झा ‘सत्याग्रह’ और ‘जय गंगाजल’ जैसी बॉलिवुड फिल्में बना चुके हैं। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में Aashram 4 के बारे में और भी जानकारी सामने आएगी।