अब असूस ला रहा है डुअल कैमरे वाला फोन, जानकारी हुई लीक

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी अब अपने आगामी डिवाईस पर कार्य कर रही है जिसे चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस वेब पर हालांकि फोन का नाम या सीरीज़ का जिक्र नहीं किया गया है ले​किन लिस्टिंग में फोन की स्पे​सिफिकेशन्स सामनें आई है।

मोटो सी की एक और जानकारी हुई लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है यह फोन

जीएफएक्स बेंच पर आसूस के इस आगामी स्मार्टफोन को एक्स00आईडी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी द्वारा यह फोन 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.4गीगा​हर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 435 या 430 चिपसेट पर रन करेगा।

asus-xooid-gfx

आसूस के इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन ऐड्रेनो 505 जीपीयू से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 12-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

आॅपरेटर नहीं दे सकते आपको धोखा, खुद ही जांच सकते हैं इंटरनेट स्पीड

फोन की बैटरी को लेकर इस लिस्टिंग में कुछ नहीं कहा गया है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि असूस अपनी छवि अनुसार इस फोन में भी बड़ी पावरफुल बैटरी पेश करेगी। बहरहाल इस फोन को लेकर किसी भी पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार है।