
कुछ साल पहले तक आॅपरेटर्स सबसे अच्छे कवरेज का भरोसा दिलाते थे भले ही लाख कॉल ड्रॉप 0हो। वहीं जब भारत में 4जी नेटवर्क लॉन्च हुआ है तब से ये आॅपरेटर्स आपको सबसे तेज नेटवर्क की बात करते नजर आते हैं। अक्सर इन आॅपरेटर्स के झांसे में पड़कर हम भी सिम खरीद लेते हैं और फंस जाते हैं। इतना ही नहीं आज कल घर में ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर भी यही हाल है। सुपरफास्ट इंटरनेट का भरोसा दिलाया जाता है लेकिन जब इंटरनेट चलाते हैं तो असलियत सामने आती है। सारी 4जी, 5जी और फास्ट डाउनलोडिंग जैसे शब्द धरे के धरे रह जाते हैं। थका हारा इंटरनेट वैसे ही चलता है जैसे पहले था।
पंरतु इन सर्विस प्रदाताओं की बातों का विश्वास न कर आप खुद भी इंटरनेट स्पीड को चेक कर सकते हैं। इंटरनेट स्पीड को मोबाइल पर और कंप्यूटर पर भी आसानी से चेक किया जा सकता है। क्योंकि आपको जब मालूम होगा कि आपका इंटरनेट कितनी स्पीड पर चल रहा है तभी आप आॅपरेटर्स के खिलाफ सही तरह से से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आगे हमनें यही तरीका समझाया है।
इस तरह आप सुन सकते हैं किसी का भी फोन कॉल, बिना दूसरे के जानें
कंप्यूटर पर इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए
पीसी पर इंटरनेट स्पीड टेस्ट करना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पीसी पर ब्राउजर ओपेन करना है और वहां यूआरएल में जाकर http://www.speedtest.net को टाइप करना है।
इस वेबसाइट को खुलते ही टेस्ट बटन आपके सामने ही होगा उस पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के साथ ही यह वेबसाइट अपना काम शुरू कर देगा और कुछ ही सेकेंड में परिणाम आपके पीसी या लैपटॉप के स्क्रीन पर आ जाएगा। वैसे तो एक बार में ही पता चल जाएगा कि कितनी स्पीड आ रही है लेकिन यदि आप लगातर 3-4 पर इंटरनेट स्पीड जांच लें तो ज्यादा बेहतर होगा। इससे आपको औसत स्पीड पता चल जाऐगी। नेटवर्क में जब कभी समस्या होती है ऐसे में हो सकता है कि पहली बार में सही जानकारी न मिले। परंतु 3-4 बार में आपको सही अंदाजा हो जाएगा।
इस टेस्ट में आप देख सकते हैं कि सर्विस प्रदाता किस गति से इंटरनेट सेवा प्रदान कर रहा है। स्पीडटेस्ट डॉट नेट पर आपको इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड दोनों स्पीड की जानकारी मिलेगी। इंटरनेट पर आप जब काम करते हैं तो यह टू वे कम्यूनिकेशन होता है। कुछ डाटा आप अपने डिवाइस पर रीसीव करते हैं तो कुछ कमांड आप इंटरनेट पर डालते हैं। ऐसे में आप एक वक्त में डाउनलोडिंग और अपलोडिंग दोनों काम कर रहे होते हैं। इसलिए दोनों स्पीड जानना जरूरी है। यह कार्य सिर्फ पीसी पर ही नहीं बल्कि मोबाइल पर भी होता है।
एक सावधानी और यदि आप इंटरनेट स्पीड जांचने से पहले अपने पीसी से टेंपरेरी फाइल को डिलीट कर देते हैं और पीसी को रिस्टार्ट करने के बाद इंटरनेट स्पीड जांचेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम आएगा।
12 गलतियां जिनकी वजह से बंद हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट
मोबाइल पर इंटरनेट स्पीड जांचने का तरीका
मोबाइल पर इंटरनेट स्पीड टेस्ट करने के लिए आप भारत सरकार संस्थान टेलीकॉम रेग्यूलेअरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ट्राई द्वारा बनाए गए ऐप का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको सटीक जानकारी मिलेगी। वहीं इसमें आए परिणाम को आप ट्राई को भेज भी सकते हैं जिससे वह सही आंकलन डाटा रिपोर्ट तैयार कर सके।
इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर माईस्पीड (ट्राई) के ऐप को डाउनलोड करना है। इंस्टॉल करने के बाद आप जैसे ही ओपेन करेंगे आपके सामने टेस्ट बिगिन टेस्ट का विकल्प मिलेगा। वहीं उपर में आपको अपने आॅपरेटर का नाम भी दिखाई देगा। बिगिन टेस्ट करते ही टेस्ट शुरू हो जाएगा और आपको मालूम चल जाएगा कि आपको कितने स्पीड से डाटा मिल रहा है।
वहीं नीचे में आपको सेंट ट्राई का आॅप्शन दिखाई देगा और आप बस एक टच से अपने फोन में टेस्ट किए गए डाटा स्पीड को ट्राई में भेज सकते हैं। इसके अलावा भी इसमें कुछ और फंक्शन हैं। माईस्पीड टेस्ट में आपको दूसरे आॅपरेटर्स के औसत स्पीड के साथ तुलना भी कर सकते हैं आपका आॅपरेटर बेहतर डाटा दे रहा है या नहीं।
हालांकि मोबाइल में भी इंटरनेट स्पीड टेस्ट करने के लिए आप Speedtest.net ऐप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप्लिकेशन भी आपको सही तरह से परिणाम बताने में सक्षम है कि सेवा प्रदाता इंटरनेट के लिए किस गति से डाटा प्रदान कर रहा है।
यदि आपके सर्विस प्रदाता द्वारा यह जानकारी दी जाती है कि इंटरनेट की स्पीड सही कर दी गई है तो आप इस एप्लिकेशन में अपने पुराने टेस्ट देखकर इसकी तुलना भी कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आपके फोन में है कोई भी समस्या तो ऐसे कर सकते हैं पता
हालांकि माईस्पीड टेस्ट में आपको दूसरे आॅपरेटर्स के औसत स्पीड के साथ तुल्ना भी देख सकते हैं।
इंटरनेट स्पीड टेस्ट से पहले इन सावधानियों का रखें ध्यान
यदि आप चाहते हैं कि आप इन ऐप्स से सटीक इंटरनेट स्पीड की जानकारी लें तो इन सावधानियों को ध्यान में रखना जरूरी है।
1. इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करने से पहले ध्यान दें सभी टैब कों बंद कर दें या बैकग्राउंड में चल रहे सभी ऐप्स को बंद कर दें।
2. यदि आप वाईफाई इंटरनेट को टेस्ट कर रहे हैं तो कोशिश करें टेस्ट के वक्त सिर्फ एक ही डिवाइस कनेक्टेड हो।
3. स्पीड टेस्ट को एक समय में एक से ज्यादा बार करें। इससे वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। हालांकि हर बार थोड़ा अंतर हो सकता है। आप चार से पांच बार टेस्ट करें। इससे आपको औसत इंटरनेट स्पीड का अंदाजा हो जाएगा।























