8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के लिस्ट हुआ ASUS Zenfone 7, जल्द लॉन्च होगा यह पावरफुल फोन

ASUS अपनी ‘जेनफोन सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस पर काम रही है जिन्हें कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा जा चुका है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ के तहत ASUS Zenfone 7 और Zenfone 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कुछ दिनों पहले असूस ज़ेनफोन 7 प्रो स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं अब असूस ज़ेनफोन 7 का नया मॉडल भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।
ASUS Zenfone 7 को गीकबेंच पर ASUS_I002D मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 18 अगस्त की ही है। यूं तो लिस्टिंग में फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह ज़ेनफोन 7 स्मार्टफोन ही है। इसी मॉडल नंबर के साथ असूस का फोन पहले एनसीसी और टीयूवी जैसी वेबसाइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीं अब गीकबेंच लिस्टिंग में भी फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
गीकबेंच पर इस असूस ज़ेनफोन 7 को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 जीबी की रैम दिए जाने की बात भी सामने आई है। लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेग्मेंट में ‘kona’ लिखा गया है जो कि क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ का ही कोडनेम है। ASUS Zenfone 7 को लेकर जानकारी मिली है कि इस फोन में 3.09गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : जानें एंड्रॉयड फोन की 5 बड़ी समस्याएं और उनका आसान समाधान
ASUS Zenfone 7 के बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 966 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में असूस ज़ेनफोन 7 को 3283 स्कोर मिला है। वहीं ज़ेनफोन 7 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में वाई-फाई 6 सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।
ASUS Zenfone 7 की एनसीसी सर्टिफिकेशन्स लिस्टिंग में यह जानकारी भी सामने आई है कि ज़ेनफोन 7 को 30वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। पावर सेग्मेंट में अलावा सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि ASUS Zenfone 7 एक 5G फोन होगा।
Asus ROG Phone 3
हाल ही में भारत में लॉन्च हुए असूस आरओजी फोन 3 की बात करें तो यह दो वेरिएंट में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस फोन की कीमत 57,999 रुपये है। Asus ROG Phone 3 आने वाली 6 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Asus ROG Phone 3 की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)