
पिछले साल असूस ने कम रेंज में जेनफोन गो को पेश किया था। वहीं इस साल भी कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण उतारा है। कंपनी ने असूस जेनफोन गो 4.5 एलटीई को भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। कंपनी का कहना है कि कम बजट का यह फोन डिजाइन और फीचर के मामले में परफेक्ट है। इसे आईएमआर हेयरलाईन फिनिशिंग और डायमंड-कटिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।
जानें क्यों बैन हुआ इंटेक्स का एक्वा स्मार्टफोन
ज़ेनफोन गो 4.5 एलटीई सपोर्ट है। फोन की लॉन्चिंग के मौके पर आसूस इंडिया के रिजन हेड पीटर चैंग ने कहा कि इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी बजट फोन यूज करने वाली मास आडियंस को जोड़ना चाहती है। ज़ेनफोन गो लोगों को न सिर्फ बेहतर फीचर्स प्रदान करेगा बल्कि साथ ही इंटरनेट प्रयोग करने का भी अच्छा अनुभव देगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ज़ेनफोन गो में 854×480 पिक्सल वाली 4.5 इंच की एफडब्लयूवीजीए स्क्रीन दी गई है। एंडरॉयड 6.0 पर आधारित यह फोन ऐड्रिनों 306 जीपीयू से लैस है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ यह फोन 1.0 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। ज़ेनफोन गो में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोर दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से ज़ेनफोन गो में डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटुथ, 3.5एमएम आॅडियो जैक जैसे फीचर्स शामिल है।























