11 दिसंबर को लॉन्च होगा असूस का 3 रियर कैमरे वाला ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2

Join Us icon

असूस की ज़ेनफोन सीरीज़ के आगामी डिवाईस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 चर्चाओं से टेक बाजार पटा पड़ा है। लंबे समय से ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 तथा ज़ेनफोन मैक्स एम2 को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। यह बात कंफर्म हो चुकी है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, यानि इस फोन के बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। वहीं आज इस धाकड़ फोन की लॉन्च डेट की सामने आ गई है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 आने वाली 11 दिसंबर को वैश्विक टेक मंच पर दस्तक देने जा रहा है।

असूस ने अपने इंडोनेशियाई ट्वीटर हैंडल के जरिये ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। असूस ने ट्वीट कर बताया है कि दिसंबर की 11 तारीख को ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 इंडोनेशिया में पेश कर दिया जाएगा। अपने ट्वीट में असूस ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को गेमिंग फोन बताया है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के अलावा फोन की स्पेसिफिकेशन्स व वेरिंएट्स के जुड़ी अन्य जानकारी अभी गोपनीय रखी है, ​जिनका खुलासा 11 दिसंबर को ही होगा।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें लीक के अनुसार यह फोन 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी जिसके साथ यह 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज के दो आॅप्शन में लॉन्च होगा। असूस अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव, 23 नवंबर को होगी पहली सेल

लीक में यह नहीं बताया गया है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के बैक पैनल पर मौजूद ​तीन रियर कैमरा सेंसर कितनी पावर के होंगे। लेकिन वहीं दूसरी ओर इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। इसी तरह ज़ेनफोन मैक्स एम2 की बात करें तो लीक के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को भी 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च करेगी।

asus zenfone max pro 1
asus zenfone max pro 1

ज़ेनफोन मैक्स एम2 को भी 4जीबी रैम मैमारी पर पेश किया गया जा सकता है जिसके साथ यह फोन 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। असूस के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ज़ेनफोन मैक्स एम2 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अमेज़न से मंगाया था 34,000 हजार का म्यूज़िक सिस्टम, बॉक्स में निकले नारियल!

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को इंडियन मार्केट में कब तक लाएगी इस बाबत अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन माना जा रहा है कि ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को ज़ेडबी634केएल मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा जाएगा।