Bajaj ला रही है पहला Electric three-wheeler auto rickshaw, स्टाईल-फीचर्स होंगे शानदार और प्राइस भी होगा कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/Bajaj-electric-auto-rickshaw.jpg

कुछ दिनों पहले सामने आई एक खबर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। भारत की राजधानी में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी DTC ने अपनी पहली Electric Bus सड़क पर उतारी थी जो बिजली से चार्ज होती है और इसमें पेट्रोल या ​डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। देश में बढ़ते Electric Vehicles के क्रेज ने Electric Car, Electric Bike और Electric Scooter के प्रति भी लोगों की रूचि बढ़ाई है। इसी कड़ी में अब एक और बड़ी खबर आ रही है कि Bajaj Auto जल्द ही अपना पहला electric auto rickshaw लॉन्च करने वाली है।

Bajaj Auto ने घोषणा कर दी है कि कंपनी साल 2023 की पहली तिमाही में अपना पहला electric three-wheeler auto rickshaw लॉन्च कर देगी। कंपनी पहले ही इस तिपहिया ऑटो रिक्शा के प्रोडक्शन पर काम शुरू कर चुकी है और अगले साल ये इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर देश की सड़कों पर रफ्तार भरना शुरू कर देंगे। कंपनी सबसे पहले छोटो सवारी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बाजार में उतारेगी और फिर उसके बाद कार्गो और बड़े सवारी रिक्शा भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

electric auto rickshaw की टेस्टिंग हुई पूरी

बजाज ऑटो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा के अनुसार कंपनी लंबे समय से बैटरी से चलने वाले थ्री व्हीलर्स की टेस्टिंग कर रही है और अब इनका प्रोडक्शन फाइनल स्टेज पर है। कंपनी इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ी अथॉरिटी से हर जरूरी अप्रूवल प्राप्त कर लेगी और फिर अनु​मति प्राप्त होने के तुरंत बाद Bajaj electric auto rickshaw मार्केट में लॉन्च कर दिए जाएंगे। बहरहाल इन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा की कीमत क्या होने वाली है, इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। यह भी पढ़ें : EV Charging Stations के लिए अब नहीं होगी किसी लाइसेंस की जरूरत, घर में ही चार्ज करें अपनी बिजली वाली गाड़ी

Bajaj Chetak Electric Scooter

यहां आपको बता दें कि बजाज ऑटो अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak 2022 भी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ​नया बिजली से चलने वाला ई-स्कूटर बजाज चेतक का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आएगा। कंपनी​ बिजली से चलने वाहनों के लिए पुणे में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर चुकी है जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण किया जाएगा। इस नई EV production unit के साथ कंपनी का टारगेट एक साल में 5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बनाकर बाजार में उतारने का है।

नए बजाज चेतक ईलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर मौजूद चेतक ईवी की तुलना में सस्ता होगा और 4.2kW का पिक आउटपुट देने में सक्षम होगा। बता दें कि मौजूद बजाज चेतक ईवी 2020 बाजार में तकरीबन 1.48 लाख की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब देश में ही नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू होने के बाद बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में गिरावट देखने को मिल सकती है।