BGMI गेम भारत में जून 2023 में कर सकता है वापसी, पॉपुलर गेमर Dynamo ने बताया जल्द मिलेगी खुशखबरी

Battlegrounds Mobile India (BGMI) की वापसी को लेकर क्राफ्टन के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी कंपनी गेम से बैन हटाने के लिए जोरशोर से मेहनत कर रही है।

Join Us icon
Highlights

  • BGMI को लेकर खबर है कि यह गेम भारत में जून 2023 में वापसी कर सकता है।
  • Krafton ने बताया कि वह गेम की भारत में वापसी के लिए जोरशोर से काम कर रहे हैं।
  • गेम की वापसी को लेकर फिलहाल ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

पिछले साल भारत सरकार ने पॉपुलर बैटल रोयाल गेम – BGMI को भारत में बैन किया था। यह गेम PUBG Mobile का इंडिया वेरिएंट था, जिसे पबजी मोबाइल के भारत में बैन होने के बाद पेश किया गया था। बीजीएमआई के बैन के बाद से इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी इसकी वापसी का इंतजार कर रही है। इस गेम की वापसी को लेकर कई सारी लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। अब लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीजीएमआई भारत में जून 2023 में वापसी कर सकता है। यह दावा पॉपुलर इंडियन गेमिंग क्रिएटर Dynamo ने अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान किया है।

BGMI की वापसी पर Dyanmo

YouTube पर लाइव स्ट्रीम के दौरान Dynamo ने दावा किया कि अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले चार महीनों के अंदर BGMI गेम इंडियन मार्केट में वापसी कर सकता है। संभव है कि गेम जून 2023 तक प्ले स्टोर पर वापसी कर सकता है।

Dynamo के मुताबिक, PUBG Mobile फैन्स को गेम की वापसी से जुड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हालांकि वे लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने फैन्स से डायनो ने कहा कि यह वे लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात कर रहे हैं।

BGMI की वापसी पर Krafton का बयान

Krafton के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी BGMI के इंडिया वापसी पर जोरशोर से काम कर रही है। क्राफ्टन उन पर लगाए बैन और भारत सरकार के द्वारा मौजूदा प्रतिबंधों को हटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date 2023 : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की वापसी के बीच KRAFTON ने भारत में बढ़ाई वर्कफोर्स

Krafton के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भारत में बैन के चलते उनके कुल ट्रैफ़िक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा BGMI अभी भी कंपनी के लिए पॉजीटिव इनकम बनाने में सक्षम है। हालांकि क्राफ्टन वर्तमान में प्राथमिकता PUBG के ग्लोबल रेवेन्यू को बढ़ाना है।

गेम डेवलपर Krafton ने BGMI के भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिए। हालांकि, भारत में एक फिर से गेमिंग कम्यूनिटी के बीच BGMI की वापसी को लेकर चर्चा होने लगी है। संभव है कि 2023 में यह गेम फिर से वापसी कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here