ये शख्स 5वीं मंजिल पर किचन में चार्ज करता अपना Electric Scooter, जानें आखिर क्यों

Join Us icon

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन, इन्हें चार्ज करना अभी भी ग्राहकों की चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि, काफी कंपनियां इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, यह कितनी बड़ी परेशानी है इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में सामने आए एक खबर से लगाया जा सकता है। दरअसल, बेंगलुरु के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक को अपने अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाने की अनुमति नहीं मिली, जिस कारण उसने गजब का जुगाड़ लगाकर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज किया और इस बात की जानकारी जैसे ही सामने आई तो इसपर लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरु शहर का बताया जा रहा है। यह एक शख्स को जब बेंगलुरु अपने अपार्टमेंट के पार्किंग क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाने की अनुमति नहीं मिली तो उसने इसका विरोध करने का एक अलग ही रास्ता अपनाया। इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक ने पास एक Ather Electric Scooter है, जिसे वह लिफ्ट की मदद से पांचवीं मंजिल पर ले जाता है और अपने किचन में इसे चार्ज करता है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज

vishganti

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस Ather Electric Scooter के मालिक कोई और नहीं बल्कि Product Management & GM AutoGrid India के उपाध्यक्ष Vish Ganti हैं। Vish ने इस घटना के बारे में अपने LinkedIn प्रोफाइल पर जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने आखिर में लिखा कि कृप्या आप ऐसा न करें क्योंकि इससे करंट लगने का खतरा है।इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार

विश गंटी ने इस घटना के बारे में लिंक्डइन पर पोस्ट में लिखा है, “आपने देसी जुगाड़ के बारे में सुना होगा, लेकिन यहां कुछ ऐसा है जो मुझे आज करना था। सच कहूं तो कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा..भारत की तथाकथित ईवी राजधानी (बैंगलोर) में मेरा अपार्टमेंट कम्यूनिटी से 4 महीने तक एक कठिन लड़ाई लड़ने के बाद, मुझे ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित नहीं करने दिया इसलिए मैंने अपने स्कूटर को लिफ्ट में लोड कर 5वीं मंजिल पर मौजूद अपने घर की रसोई में इसे चार्ज किया। यह फैसला मैंने विरोध के संकेत के रूप में और इस जमीनी हकीकत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए। साथ ही उन्होंने लिखा कि ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व के बारे में सभी को शिक्षित करने की जरूरत है..हमने हाल ही में भारत के लिए ईवी चार्जिंग हैंडबुक शुरू की है…

इसके अलावा विश गंटी ने LinkedIn पर एक तस्वीर भी साझा की जिसमें उन्होंने Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने अपार्टमेंट के अंदर पार्क किया है और इसे अपने किचन में एक प्वाइंट से चार्ज कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट पर इसका जिक्र किया है कि किसी को भी ऐसा करने की नकल नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आग और करंट का खतरा रहता है। उन्होंने केवल EV समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इस तस्वीर और पोस्ट को साझा किया।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here