55-इंच 4K QLED Smart TV पर 16,000 रुपये से अधिक की बचत, जानें ऑफर्स की डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/KODAK-Matrix-55ST5025-Smart-TV.jpg

अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला प्रीमियम Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस समय KODAK Matrix 55-inch QLED Ultra HD Smart Google TV भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। कंपनी का यह 55-इंच QLED टीवी पहले ₹45,999 की कीमत पर लिस्ट था, लेकिन इस समय 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹29,999 में खरीदा जा सकता है। अगर आप इसमें बैंक ऑफर्स को जोड़ दें, तो इसे 28 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इस प्राइस रेंज में QLED डिस्प्ले, Dolby Atmos साउंड, HDR10, Google TV और 60W स्पीकर आउटपुट जैसे फीचर्स मिलना इसे आकर्षक बनाता है।

ऑफर्स और डिस्काउंट की बात करें, तो KODAK Matrix 55ST5025 Smart TV इस समय ₹45,999 की जगह ₹29,999 में उपलब्ध है यानी ग्राहकों को करीब ₹16,000 की सीधी बचत मिल रही है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ड एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड है, तो इस पर 2250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है यानी आप इसे 27,749 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी आप 1500 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। साथ ही,  एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कास्ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स को देखते हुए यह डील काफी वैल्यू-फॉर-मनी मानी जा सकती है, क्योंकि आमतौर पर Dolby Atmos और QLED पैनल वाले 55-इंच टीवी की कीमत ₹35 हजार से ऊपर देखने को मिलती है।

KODAK Matrix 55ST5025 Smart TV के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस Smart TV में 139cm यानी 55-इंच का QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। QLED पैनल होने की वजह से इसमें कलर आउटपुट ज्यादा ब्राइट और वाइब्रेंट दिखाई देता है। टीवी में HDR10 और Wide Color Gamut (WCG) सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखते समय बेहतर कंट्रास्ट और डीप कलर्स देखने को मिलते हैं। टीवी की 550 Nits ब्राइटनेस और 178-डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी प्रभावित नहीं होती है।

कंपनी ने इसमें AI PQ Chipset और AI Smooth Motion फीचर भी दिया है, जो वीडियो क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने और फास्ट-मूविंग सीन को स्मूद बनाने में मदद करता है। स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट देखने वालों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है। इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑडियो सेटअप है। इसमें 60W साउंड आउटपुट वाले 4 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ आते हैं। इससे यूजर्स को थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इसके साथ DTS TruSurround सपोर्ट भी मौजूद है।

KODAK Matrix 55ST5025 Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar, Sony LIV और Zee5 जैसे कई लोकप्रिय OTT ऐप्स प्री-लोडेड मिलते हैं। यूजर्स सीधे टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। टीवी में Built-in Chromecast और Miracast सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मोबाइल, लैपटॉप या PC की स्क्रीन को आसानी से टीवी पर कास्ट किया जा सकता है। Google Assistant सपोर्ट की मदद से वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करना भी आसान हो जाता है। यह Smart TV A55 Quad-Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स और इंटरफेस स्मूद तरीके से काम करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Built-in Wi-Fi और हेडफोन जैक दिया गया है। इसके जरिए गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार और अन्य डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं।

क्या यह डील खरीदने लायक है? अगर आपका बजट ₹30 हजार से कम है और आप QLED डिस्प्ले, 4K रिजॉल्यूशन, Dolby Atmos साउंड और Google TV जैसे फीचर्स वाला बड़ा Smart TV खरीदना चाहते हैं, तो KODAK Matrix 55-inch Smart TV एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी बड़ी स्क्रीन, दमदार ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स इसे फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी डील बनाते हैं।