
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India पर आज से ग्रेट फ़्रीडम फ़ेस्टिवल सेल शुरू हो गई है। यह सेल आज 5 अगस्त से 9 अगस्त तक चलेगी। सेल के दौरान कई सारे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और ऑफ़र मिल रहे हैं। अगर आप नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट टाइम है। अमेजन ग्रेट फ़्रीडम फ़ेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्टफ़ोन पर डिस्काउंट के साथ साथ कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। बदलते वक़्त और कोरोना महामारी के चलते आज बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस और घर की ज़रूरत के लिए स्मार्टफ़ोन सभी की ज़रूरत बन गया है। ऐसे में सभी को एक पावरफुल परफ़ॉर्मेंस वाले स्मार्टफ़ोन की ज़रूरत रहती है। ऐसे में सेल के दौरान आप अपना पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सेंज कर 8GB रैम वाला दमदार स्मार्टफ़ोन ख़रीद सकते हैं। यहां हम आपको 8GB रैम के साथ आने वाले बेस्ट स्मार्टफ़ोन्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
Best 8GB Smartphone under 20000
iQOO Z3 5G
iQOO Z3 5G स्मार्टफोन भारत में क्वालकॉम के स्नेपड्रेगन 768G 5G चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सेल के दौरान 20,990 रुपये की कीमत में लिस्ट है। वीवो के सब ब्रांड iQOO के इस फोन में दमदार 55W FlashCharge मिलता है। अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस स्मार्टफोन को 19,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
कीमत – 20,990 रुपये
डील कीमत – 19,450 रुपये ( 2000 रुपये अमेजन कूपन डिस्काउंट)
Redmi Note 10 Pro
Xiaomi का पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 10 Pro का 8GB रैम वेरिएंट भी दमदार ऑप्शन है। Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 732G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा गया है। शाओमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 33W फास्ट चार्ज मिलता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में SBI क्रेडिट कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
कीमत – 18,999 रुपये
डील कीमत – 17740 रुपये (SBI कार्ड डिस्काउंट)
Samsung Galaxy M31s
Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन का 8GB रैम भी बायर्स के लिए सेल के दौरान बेहतर ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स को पावरफुल बैटरी बैकअप भी मिलता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन इन-होम ऑक्टा कोर प्रोसेसर Exynos 9611 के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही दमदार 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल के दौरान स्मार्टफोन को 16,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर छह महीने के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिल रहा है।
कीमत- 16,999 रुपये
डील कीमत – 16,999 रुपये
Samsung Galaxy M31
Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट को बेहतर डील के साथ खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन अमेजन सेल के दौरान 18,740 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक्सेंज ऑफर का बेनिफिट भी लिया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा दिया गया है।
कीमत – 19,990 रुपये
डील कीमत – 18,740 रुपये (SBI कार्ड डिस्काउंट)
OPPO F19 Pro
अमेजन सेल के दौरान ओप्पो का OPPO F19 Pro स्मार्टफोन भी बेहतर चॉइस है। ये शानदार लुक वाला स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में भी नंबर 1 है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P95 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। ओप्पो का यह फोन 21,990 रुपये की कीमत में लिस्ट है। इस फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
कीमत – 21,990 रुपये
डील कीमत – 19,990 रुपये
Tecno Camon 17 Pro
टेक्नो का Tecno Camon 17 Pro स्मार्टफोन कम कीमत में अच्छा ऑप्शन है। Tecno Camon 17 Pro को Helio G95 Ultra Gaming प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा और 48 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन 16,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है जिसमें 1250 रुपये का SBI बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
कीमत – 16,999 रुपये
डील कीमत – 15,749 रुपये (SBI कार्ड डिस्काउंट)
Vivo Y51A
बजट कीमत में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y51A स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 662 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। अमेजन सेल के दौरान वीवो का यह स्मार्टफोन 17,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट है, जिस पर SBI कार्ड के जरिए 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
कीमत – 17,990 रुपये
डील कीमत – 16,740 रुपये (SBI कार्ड डिस्काउंट)
Samsung Galaxy M51
Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन को सेल दौरान 20,749 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम 20 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अगर आप अपना बजट थोड़ा सा बढ़ा सकते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है। हालांकि इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते में खरीदने का ऑप्शन है।
कीमत – 21,999 रुपये
डील कीमत – 20,749 रुपये (SBI बैंक डिस्काउंट)
Vivo Y72
बजट में 8GB रैम वाले दमदार स्मार्टफोन की लिस्ट में वीवो का एक और स्मार्टफोन Vivo Y72 है। वीवो का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 480 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में रियर कैमरा 48M+2MP और 8 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 20,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट है, जिसे बैंक डिस्काउंट के बाद 19,740 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
कीमत – 20,990 रुपये
डील कीमत – 19,740 रुपये (SBI कार्ड डिस्काउंट)


















