
साल 2022 में अब तक OTT Platform पर कई शानदार हिंदी वेबसीरीज (Hindi Web Series) आईं। वहीं, इनमें से कई वेबसीरीज ने दर्शकों का खूब मंरोजन भी किया। OTT Platform पर वैसे तो वेब सीरीज की भरमार है। लेकिन, इन्ही वेब सीरीज की लिस्ट में से हम आपके लिए Top 10 Hindi Web Series 2022 एक लिस्ट लेकर आए हैं। यदि आप अपने समय को बिताने के लिए अच्छी वेब सीरीज की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में आगे आपको बताई ज रही सीरीज बिल्कुल बोर नहीं होने देंगी। आइए बिना देर करे जानते हैं बेस्ट हिंद वेब सीरीज के नाम और इन्हें कहां देख सकते हैं।
Best web series in 2022
- Rudra: The Edge Of Darkness
- Panchayat Season 2
- Mai
- Rocket Boys
- Modern Love Mumbai
- Maharani Season 2
- Ashram Season 3
- Gullak Season 3
- Guilty Minds
- Unpaused
Rudra: The Edge Of Darkness
लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज लूथर, रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस की रीमेक में अजय देवगन, राशि खन्ना और ईशा देओल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सीरीज एक क्रमाइम बेस्ड स्टोरी पर आधारित है। इस वेब सीरीज के प्रत्येक एपिसोड गंभीर खतरों और रुद्र के हत्यारों का पीछा करने के दृढ़ संकल्प को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को Disney Plus Hotstar पर देखा जा सकता है।
Panchayat Season 2
एक शानदार कॉमेडी-ड्रामा पंचायत एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के जीवन पर आधारित है। अभिषेक जो उत्तर प्रदेश के फुलेरा के काल्पनिक गांव में पंचायत सचिव बन जाता है। सीज़न 2 उनकी कहानी को आगे बढ़ाता है, जहां लगता है कि वह अपने नए जीवन खुश हैं। पहले सीजन की तरह ही दूसरे सीजन में भी बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव) के साथ उनका रिश्ता हमेशा की तरह तनावपूर्ण बना हुआ है। दुबे की बेटी रिंकी के साथ उनकी कैमेस्ट्री देखने लायक है। सीरीज के दोनों ही सीजन को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Mai
साक्षी तंवर की डेब्यू वेब सीरीज ‘माई’ को 7.2 रेटिंग मिली हुई है। साक्षी ने इस सीरीज में शानदार एक्टिंग की है। वेब सीरीज एक महिला (साक्षी तंवर) पर आधारित है जो कि अपनी बेटी की हत्या के राज तक जानने के लिए सीधा बदमाशों से लोहा ले लेती हैं। वेब सीरीज को Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Rocket Boys
इंडिया के फेमस वैज्ञानिक होमी भाभा और विक्रम साराभाई की जीवन पर आधारित सीरीज को 8.9 की रेटिंग मिली है। इस सीरीज को देखकर आपको अपने भारतीय होने पर गर्व जरूर महसूस होगा। Web सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी आने वाला है। वहीं, सीरीज को Sony Liv पर देखा जा सकता है।
Modern Love Mumbai
लोकप्रिय अमेरिकी सीरीजन मॉडर्न लव से प्रेरित, मॉडर्न लव मुंबई पृष्ठभूमि में मुंबई के साथ प्रेम, हानि, दु: ख और अद्वितीय कनेक्शन की छह कहानियों को रखा गया है। इसमें सभी तरह के रिश्ते की छोटी-छोटी सीरीज मौजूद है। सीरीज में अरशद वारसी, चित्रांगदा सिंह, मसाबा गुप्ता, प्रतीक गांधी, फातिमा सना शेख और तनुजा जैसे फेम सितारे हैं। इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
Maharani Season 2
90 के दशक के दौरान बिहार में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित महारानी एक शानदार वेब सीरीज है। Maharani का अब दूसरा सीजन सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकता है। अगर बात करें इस वेब सीरीज की तो इसमें साधारण गृहिणी और मुख्यमंत्री भीमा की पत्नी रानी भारती के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। वहीं, उसका जीवन एक दिन बदल जाता है जब वह उसे अपने उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाता है। सीजन 2 रानी की एक नई लड़ाई दिखाई जाती है क्योंकि बिहार अराजकता और भ्रष्टाचार से भरा है, और उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है। महारानी सीजन 2 में हुमा कुरैशी, सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं।
Ashram Season 3
Baba Nirala (Bobby Deol) की दमदार सीरीज आश्रम का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। वहीं, इस सीरीज के मेकर ने सीजन 4 का भी ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के तीनों सीजन MX Player पर देखा जा सकता है। वेब सीरीज में Chandan Roy Sanyal, Aaditi Pohankar और Darshan Kumar जैसे कलाकार हैं।
Gullak Season 3
गुल्लक के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है, जिसमें माता-पिता और उनके दो बेटे शामिल हैं। अगर आप इस सीरीज को देखेंगे तो निश्चित रूप से आपकी कुछ पुरानी यादों को जरुर ताजा हो जाएंगी। घर में रखी हुई गुल्लक की तरह ही इस सीरीज में परिवार के हर छोटे बड़े पलों समेटे गया है। सीरीज के तीनों सीजन Sony Liv पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं।
Guilty Minds
गिल्टी माइंड्स में तीन लॉ स्कूल के दोस्तों कशफ, दीपक और वंदना की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में अक्सर अदालत में स्पेक्ट्रम के विपरीत छोर पर एक-दूसरे को यह तीनों दोस्त पाते हैं। प्रत्येक एपिसोड संवेदनशील मुद्दों जैसे कि बलात्कार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पानी की कमी पर आधारित है। सीरीज को Amazon Prime पर देखा जा सकता है।
Unpaused
Unpaused एक शानदार सीरीज है, जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में छोटी-छोटी कहानियों को दिखाया गया है जो कि COVID-19 pandemic के दौरान लोगों कि जिंदगी में घटित हुईं थीं सीरीज में Gulshan Devaiah, Sumeet Vyas, Saiyami Kher और Richa Chadha हैं।



















