25,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट फोन, स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए हैं शानदार (May 2025)

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Best-Phone-under-Rs-25k.jpeg

अगर आप 25,000 रुपये से कम कीमत के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो शानदार परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और जबरदस्त डिस्प्ले ऑफर करे, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही आर्टिकल लेकर आएगा। इस आर्टिकल में हम आपके लिए (Best Phone Under Rs 25000) 25 हजार रुपये से कम कीमत में शानदार फोन लेकर आए हैं। ये फोन खासकर स्टूडेंट्स, गेमर्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, हर मॉडल की अपनी खासियत है-कोई स्टाइलिश डिजाइन में लीड करता है तो कोई गेमिंग के लिए परफेक्ट है।

25 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन्स (Best Phone Under Rs 25000)

मॉडल शुरुआती कीमत
iQOO Z10 21,999 रुपये
Vivo T4 21,999 रुपये
Motorola Edge 60 Stylus 22,999 रुपये
Motorola Edge 60 Fusion 22,999 रुपये
Nothing Phone 3a 24,999 रुपये
Vivo T3 Pro 24,999 रुपये

 

iQOO Z10

iQOO Z10

iQOO Z10 उन यूजर्स के लिए है जो बजट में रहकर ऑलराउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार परफॉर्म करता है। इसकी 7300mAh की बैटरी लंबा बैकअप देती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। हालांकि, इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा की कमी और लो-लाइट फोटोग्राफी औसत है। इसमें 6.77-AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 12GB तक RAM, 256GB तक की स्टोरेज है। वहीं, 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है।

Vivo T4

Vivo T4 में आपको आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिलती है। 7300mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर इसे लंबे समय तक चलने वाला और स्मूद एक्सपीरियंस वाला फोन बनाते हैं। हालांकि, इसमें NFC और अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है। वहीं, इसमें 6.77″ AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz, 50MP + 2MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Stylus

Edge 60 Stylus

अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें स्टाइलस भी हो, तो Edge 60 Stylus बेस्ट है। इसकी स्लिम डिजाइन, AI फीचर्स और ब्राइट P-OLED डिस्प्ले इसे खास बनाते हैं। हालांकि, स्टाइलस यूज के दौरान Palm rejection में कुछ सुधार की जरूरत है। इस फोन में 6.7″ P-OLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz, Snapdragon 7s Gen 2, 50MP + 13MP + 3rd सेंस है। वहीं, 32MP सेल्फी, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Fusion

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत ₹22,999 से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के लिए है। Edge 60 Fusion में आपको Dolby Atmos स्पीकर, बड़ा स्टोरेज और आकर्षक डिस्प्ले मिलता है। इसकी daylight फोटोग्राफी शानदार है, लेकिन लो-लाइट परफॉर्मेंस औसत है और NFC की कमी महसूस होती है। इसमें 6.67″ P-OLED डिस्प्ले, 120Hz, Dimensity 7400, 50MP + 13MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ 5500mAh बैटरी मिलती है।

Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a में क्लासिक ग्लिफ डिजाइन और एकदम क्लीन UI मिलता है। इसका कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस भरोसेमंद है, लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा है और बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता। इसमें 6.77-Flexible AMOLED, Snapdragon 7s Gen 3, 50MP + 8MP + 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹24,999 है। वहीं, यह उन यूजर्स के लिए है जो कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी को एक साथ चाहते हैं। Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ ये डिवाइस सभी बेसिक और एडवांस टास्क को आसानी से हैंडल करता है। साथ ही इसमें 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz, 50MP + 8MP रियर, 16MP फ्रंट, 5500mAh बैटरी, 8GB RAM, 128GB स्टोरेज है।