
नथिंग ने मार्च महीने में फोन (3ए) सीरीज को पेश करते हुए इंडिया में Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले मोबाइल फोन हैं जिसमें glyph light interface दिया गया है। इसी सीरीज में अब कंपनी एक नया डिवाइस Nothing Phone 3a Lite भी जोड़ने जा रही है। बीते दिनों जहां लीक में इसके रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन सामने आए थे। वही अब यह अपकमिंग नथिंग फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।
नथिंग फोन (3ए) लाइट का बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग आज 24 अक्टूबर की ही है जहां अपकमिंग नथिंग स्मार्टफोन को Nothing A001T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसी फोन को मार्केट में Nothing Phone 3a Lite नाम के साथ लाया जाएगा।
बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस नथिंग फोन को सिंगल-कोर में जहां 1003 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर बेंचमार्क टेस्ट में इसने 2925 प्वाइंट्स हासिल किए हैं। गीकबेंच पर यह मोबाइल Android 15 से लैस बताया गया है। वहीं फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में Galaxian कोडनेम लिखा गया है। चर्चा है कि नथिंग फोन (3ए) लाइट MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा।
Nothing Phone (3a) Lite में दिए जाने वाले मोबाइल चिपसेट की बेस फ्रिक्वेंसी 2.00GHz होगी और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.50GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर इस अपकमिंग नथिंग फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU मिलेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया कंपनी की ओर से अभी तक इस मोबाइल से जुड़ी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि Nothing Phone (3a) Lite इस साल के खत्म होने से पहले यानी नवंबर या दिसबंर में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। ऐसे में कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को टीज़ करना भी शुरू कर सकती है। नथिंग फोन (3ए) लाइट को लोवर मिडबजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है।
यह तो कंफर्म है कि अपकमिंग नथिंग फोन (3ए) लाइट इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। मौजूदा Nothing Phone (3a) को 24,999 रुपये और Phone (3a) Pro को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि Nothing Phone (3a) Lite का प्राइस 18 हजार से 20 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है।
इस प्राइस सेग्मेंट में पहले से मौजूद iQOO Z10R, Realme Narzo 80 Pro और Redmi Note 14 जैसे स्मार्टफोंस से Nothing Phone (3a) Lite को टक्कर मिलेगी। हालांकि हल्की स्पेसिफिकेशन्स होने के बावजूद नथिंग फोन का डिफरेंट डिजाइन यूजर्स को लुभा सकता है।













