
होम ऑटोमेशन और IoT डिवाइसेस तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इंडियन मार्केट में पिछले कुछ सालों से स्मार्ट लाइट, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा जैसे डिवाइसेस काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस केलिए स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको लिए 4000 रुपये के बजट में आने वाले स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इनमें Xiaomi, TP-Link, और Srihome जैसे पॉपुलर ब्रांड के स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा शामिल हैं। इन स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
सिक्योरिटी कैमरा खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
हाई रेजलूशन कैमरा : सिक्योरिटी कैमरा का प्राइमरी ऑब्जेक्ट विजुअल कैप्चर करना है। ऐसे में आपको कैमरा खरीदते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कैमरा हाई रेजलूशन वाला हो, जो क्लीयर विजुअल कैप्चर करता हो।
नाइट विजन : ज्यादातर कैमरा लो लाइट में अच्छे से विजुअल कैप्चर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में नाइट विजन सपोर्ट वाला सिक्योरिटी कैमरा ही खरीदें।
ऑन डिवाइस स्टोरेज : फुल एचडी रेजलूशन वाले कैमरे में फुटेज रिकॉर्ड के लिए ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है। स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा में ऑन-डिवाइस स्टोरेज और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही क्लाउड स्टोरेज वाला कैमरा भी खरीद सकते हैं लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होती है।
टू-वे ऑडियो : अगर आप सोच रहे हैं कि सिक्योरिटी कैमरा सिर्फ वीडियो कैप्चर करता है तो ऐसा नहीं आजकल मार्केट में रियल टाइम वीडियो एक्सेस और ऑडियो सपोर्ट वाले सिक्योरिटी कैमरा भी मार्केट में उपलब्ध हैं।
4000 रुपये से कम में आते हैं ये बेस्ट सिक्योरिटी कैमरा
1. TP-Link Smart Cam
TP-Link Smart Cam सिक्योरिटी कैमरा 1080p रेजलूशन के साथ वीडियो कैप्चर करता है। यह कैमरा पैन और टिल्ट सपोर्ट के साथ 360-डिग्री सपोर्ट करता है। यह हाई क्वालिटी फुटेज और लो लाइट सपोर्ट के साथ आता है। यह कैमरा 30 फीट तक डिस्टेंस तक वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह कैमरा मोशन डिटेक्शन और छोटे मूवमेंट पर नोटिफिकेशन सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही यह टू-वे ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही यह रियल टाइम फुटेज और प्राइवेसी फीचर्स के साथ आता है।
2. MI Xiaomi Wireless Home Security Camera 2i 2022 Edition
MI Xiaomi Wireless Home Security Camera 2i 2022 Edition एक शानदार वायरलेस सिक्योरिटी कैमरा है जो अफोर्डेबल ऑप्शन है। सिक्योरिटी कैमरा में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। यह कैमरा 1080p HD video फुटेज, नाइट विजन और टू-वे ऑडियो कॉम्यूनिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही यह मोशन डिटेक्शन अलर्ट फीचर के साथ आता है। इस कैमरा में लोकल और क्लाउड स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
Imou 360° 1080P Full HD Security Camera
Imou 360° 1080P Full HD Security Camera के नाम से पता चलता है कि यह कैमरा 360° पैनोरोमिक व्यू कवरेज सपोर्ट के साथ आता 1080P Full HD रेजलूशन फुटेज के साथ आता है। इसके साथ ही कैमरा में टू वे ऑडियो सपोर्ट, रियल टाइम कॉम्यूकेशन, एडवांस मोशन डिटेक्शन फीचर्स के साथ आता है। इसके साथ ही यह कैमरा नाइट विजन सपोर्ट करता है। यानी लो लाइट कंडीशन में भी यह बेहतर वीडियो रिकॉर्ड करता है।
Realme Smart Cam 360
Realme का यह स्मार्ट कैमरा इस लिस्ट में शामिल बेस्ट सिक्योरिटी कैमरा में शामिल है, जिसमें इनफ्रारेड नाइट विजन फीचर मिलता है। इसके साथ यह 360-डिग्री पैनोरॉमिक विजन, FHD रेजलूशन सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह हाई क्वालिटी में दो हफ्ते तक की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें बिल्ट इन माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इस कैमरा में 3D नॉइस कैंसिलेशन का फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही इस कैमरा में कंपनी बिल्ट इन Wi-Fi एक्सटेंडर भी दिया है, जिसकी मदद से आप अपने घर में वाई-फाई नेटवर्क को स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं।
Active Pixel 3Mega Pixel Wireless WiFi Outdoor Security Bullet Camera
Active Pixel 3Mega Pixel Wireless WiFi Outdoor Security Bullet Camera ऑफोर्डेबल प्राइस में कई फीचर्स से लैस है। इस कैमरा में 3-मेगापिक्सल रेजलूशन और इनफ्रारेड नाइट विजन सपोर्ट दिया गया है। यह कैमरा दिन हो या रात किसी भी लाइटिंग कंडीशन में क्लीयर और डिटेल वीडियो फुटेज ऑफर करता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे ड्यूरेबल डिजाइन के साथ पेश किया है।
QUBO Smart Cam 360

QUBO Smart Cam 360 मल्टी डायरेक्शन रोटेशन सिक्योरिटी कैमरा है जो 360 डिग्री कवरेज ऑफर करता है। यह कैमरा Full HD (1080p) रेजलूशन के साथ डिटेल इमेज कैपचर करता है। इस कैमरा में पर्सन डिटेक्शन, ह्यूमन मोशन और बिल्ट इन स्पीकर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें नाइटट विजन और 2 वे ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। इस कैमरा में कंटीनूअस रिकॉर्डिंग फीचर मिलता है। इसमें लार्ज SD कार्ड सपोर्ट दिया है जो 256GB तक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही QUBO Smart Cam 360 में गूगल असिस्टेंट और Amazon Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है।
CP PLUS Intelligent Home PT

CP Plus Intelligent प्लग एंड प्ले वाई फाई सिक्योरिटी कैमरा है जो 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह कैमरा 360-डिग्री पैन और 85 डिग्री टिल्ट सपोर्ट के साथ आता है। यह कैमरा रिमोट कंट्रोल फीचर के साथ आता है। इस कैमरा में टू वे कन्वर्जेशन सपोर्ट फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही मूवेंट सेंसर दिया गया है जिसका नोटिफिकेशन आपको फोन पर मिल जाता है। CP Plus का यह कैमरा ड्यूरेबल डिजाइन के साथ आता है।
TP-Link Tapo C100
TP-link अपने बेहतर कंप्यूटर एक्सेसरीज के लिए जाना जाता है। कंपनी का TP-Link Tapo C100 कैमरा अफोर्डेबल प्राइसिंग में आने वाला सिक्योरिटी कैमरा है। यह सिक्योरिटी कैमरा 3MP रेजलूशन की फुटेज रिकॉर्ड करता है। यह 360 डिग्री वीडियो कवरेज करता है जो पैन और टिल्ट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें मोशन डिटेक्शन और ह्यूमन मूवमेंट और अलर्ट सपोर्ट के साथ आता है। टीपी लिंक की ऐप में यूजर्स रिकॉर्डेट वीडियो एक्सेस कर सकते हैं। इस कैमरा में 128GB तक का लार्ज माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट लगाया जा सकता है।
EZVIZ by Hikvision
EZVIZ कैमरा Hikvision का अफोर्डेबल कैमरा है, जो 2MP सेंसर के साथ आता है। यह कैमरा फुल HD (1080p) रेजलूशन का वीडियो फुटेज ऑफर करता है, जो स्मार्ट नाइट विजन डिटेक्शन के साथ आता है। यह 33 फीट दूर तक का ऑब्जेक्ट रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें पैन और टिल्ट मैकेनिज्म के साथ आता है जो 360 डिग्री कवरेज के साथ आता है। इसमें प्राइवेट मोड सपोर्ट, 2 वे टॉक फीचर के साथ आता है। इस कैमरा में 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगता है।












