Amazon Great Indian Festival 2023: इन स्मार्टफोन पर मिलेगी शानदार डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/10/Amazon-Great-Indian-Festival-2023.jpg

यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय आ चुका है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival 2023) सेल 7 अक्टूबर से प्राइम मेंबर के लिए लाइव हो रही है। वैसे, यह सेल आम यूजर्स के लिए 8 अक्टूबर, 2023 को लाइव होने वाली है। इस सेल के दौरान आपको स्मार्टफोन पर अच्छी डील मिल जाएगी। अगर अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आइए जान लेते हैं किस स्मार्टफोन पर क्या डील मिल रही है…

Great Indian Festival 2023 में स्मार्टफोन पर बेस्ट डील

Apple iPhone 13

Premium

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple iPhone 13 पर शानदार डील हासिल कर सकते हैं। फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है। iPhone 13 A15 बायोनिक चिप पर चलता है। फोन में 4GB की रैम दी गई है। इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट – 128GB, 256GB, और 512GB है। iPhone 13 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। iPhone 13 का प्राइमरी कैमरा 12MP का है, जिका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ ही फोन में सेकेंडरी कैमरा 12MP का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।

iQOO Z7s

Premium

iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन में 6.38-इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+, 1300 निट्स तक ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन Snapdragon 695 8nm चिपसेट पर रन करता है। फोन दो वेरिएंट में आते हैं। फोन में 8GB तक की LPDDR4x RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज दिया गया है। कंपनी ने फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक का microSD कार्ड स्लॉट दिया है। कैमरा फीचर की बात करें, फोन में 64MP रियर कैमरा दिया गया है, जो ISOCELL GW3 सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। फोन में 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G

Premium

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। फोन में Exnos 990 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 25W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च किया गया है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

Premium

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट का सपोर्ट है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर पेश किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम नैपड्रैगन 695 चिपसेट है। यह वनप्लस फोन 8जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है जो इंटरनल 8जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत देता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रीनो 619 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन रियर पैनल 108+2+2 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं फंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट है। इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है, जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M34 5G

Premium

Samsung Galaxy M34 5G में 6.46 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन मिलता है। कंपनी ने इस फोन में Exynos 1280 प्रोसेसर का उपयोग किया है। इसके साथ डिवाइस में 8GB तक रैम +128GB स्टोरेज है। साथ ही, 8GB तक रैम प्लस फीचर भी मिल रहा है। जिसकी मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

realme Narzo 60X

Premium

15,000 रुपये से कम की रेंज में रियलमी नारजो 60X भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी6100+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 50MP AI कैमरा है, जो कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Motorola Razr 40 Ultra

Premium

अमेजन सेल के दौरान Motorola Razr 40 Ultra को भी अच्छी डील के साथ खरीद पाएंगे। इस फोन में 6.9-इंच FHD+ 10-बिट एलटीपीओ pOLED डिसप्ले है। साथ ही, 3.6-इंच का कवर स्क्रीन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। फोन में OIS के साथ 12MP का मेन कैमरा और 108-डिग्री FOV के साथ 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में कंपनी ने 3,800mAh की बैटरी गई है जो कि 30W फास्ट वायर और 5W वायरलैस चार्जिंग से लैस है।

Honor 90

Premium
₹ 26999
₹ 0
Buy on Amazon

Honor 90 फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप सेल के दौरान सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन में 6.7 इंच का क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी ने Honor 90 को 12जीबी तक रैम और 512जीबी तक स्टोरेज दिया है। कैमरा की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य डेप्थ लेंस है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

OnePlus Nord CE 3 5G

Premium

वनप्लस का यह फोन भी सेल में बेहतर डील के साथ उपलब्ध है। फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले, 120हर्टज रिफ्रेश रेट, एचडीआर10+ जैसे फीचर्स हैं। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी प्रोसेसर,8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज, 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord CE 3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर ​मौजूद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।