Redmi 17C हुआ लॉन्च! 120Hz डिस्प्ले, 5160mAh बैटरी और Helio G81 Ultra के साथ चीन में आया नया बजट फोन

Join Us icon

Xiaomi ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Redmi 15C का सक्सेसर है, हालांकि कंपनी Redmi 16C को स्किप करते हुए 17C लेकर आई है। नया फोन बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और HyperOS 3 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 17C के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 17C में 6.88-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें DC Dimming और TUV Rheinland Eye Protection सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर होगा।

परफॉरमेंस के लिए Redmi 17C स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। यह डिवाइस HyperOS 3 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C के बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। हालांकि देखने में यह मल्टी-कैमरा सेटअप जैसा लगता है, लेकिन इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश है। बाकी दो रिंग्स केवल डिजाइन के रूप में लगाई गई हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 17C फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यूजर्स को 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है, जो बजट सेगमेंट में कई लोगों के लिए उपयोगी फीचर है।

Redmi 17C की कीमत

Redmi 17C को चीन में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 799 युआन (करीब 11,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट 899 युआन (करीब 12,500 रुपये) में उपलब्ध होगा। फोन को Red, Black और White कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। रेड वेरिएंट में फॉक्स लेदर फिनिश दी गई है, जबकि ब्लैक और वाइट मॉडल ग्लॉसी डिजाइन के साथ आते हैं।

बता दें कि Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी ने अभी इसकी ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन या अन्य देशों में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अगर आने वाले महीनों में Redmi 17C को भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाता है तो यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में नया विकल्प बन सकता है। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here