
ओपो का सस्ता 5जी फोन अब महंगा हो गया है। कंपनी ने फरवरी महीने में OPPO K14x 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो 6500mAh बैटरी, 50MP Camera और 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत के साथ आया था। इस ओपो मोबाइल पर कंपनी ने 3,000 रुपये का प्राइस हाइक जारी कर दिया है। फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ गई है और आज से ही इस सस्ते 5जी फोन को खरीदने के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे।
OPPO K14x 5G प्राइस
ओपो के14एक्स 5जी फोन इंडियन मार्केट में कुल तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। यह सस्ता 5जी फोन 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई थी। लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के लिए इसे खरीदने के लिए 15,999 रुपये चुकाने होंगे। यानी यह ओपो मोबाइल अब 5जी फोन अंडर 15000 की कैटेगरी से बाहर आ गया है।
| OPPO K14x 5G | लॉन्च प्राइस | सेलिंग प्राइस | प्राइस हाइक |
| 4GB RAM + 64GB Storage | ₹12,999 | ₹15,999 | ₹3,000 |
| 4GB RAM + 128GB Storage | ₹14,999 | ₹17,999 | ₹3,000 |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹16,999 | ₹19,999 | ₹3,000 |
इस फोन का 4जीबी+128जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 3 हजार रुपये के प्राइस हाइक के बाद इसका रेट बढ़कर 17,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 19,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
OPPO K14x 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओपो के14एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 565613 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं इस फोन में स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए Trinity Engine भी लगा है।
OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग वाला है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है।
फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में यूजर्स को Dual-View Video मोड मिलता है जो व्लॉगिंग में काम आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन में तगड़ी 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह आराम से एक पूरा दिन निकाल सकती है। वहीं इस सस्ते 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस ओपो स्मार्टफोन में ग्राहकों को Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
यह 5जी ओप्पो फोन रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM तक की ताकत (6जीबी+6जीबी) दे सकती है। OPPO K14x 5G फोन कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सहित OTG सपोर्ट भी करता है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।











