
Xiaomi Redmi Turbo 5 आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल बीते दिनों 12GB RAM और Mediatek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर की ताकत के साथ लॉन्च हुआ था जिसमें 7540mAh battery और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे खूबियां मौजूद हैं। फोन की बिक्री स्टार्ट होते ही कंपनी ने इस रेडमी 5जी फोन पर डिस्काउंट ऑफर भी जारी कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन को छूट के साथ कैसे और कहां से परचेज किया जा सकता है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Turbo 5 प्राइस और ऑफर
रेडमी टर्बो 5 इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसे 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 40,999 रुपये में लाया गया है। शुरुआती सेल में इस रेडमी 5जी फोन पर 2,000 रुपये का डिस्कांउट ऑफर मिल रहा है। स्मार्टफोन को कंपनी वेबसाइट, अमेजन और रिटेल स्टोर्स से परचेज किया जा सकता है।
ऑफर के साथ Redmi Turbo 5 के 8जीबी रैम वेरिएंट को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 2 हजार रुपये की छूट बैंक ऑफर के साथ मिल रही है जिसका फायदा SBI, Axis और ICICI बैंक ग्राहकों को मिलेगा। वहीं इस फोन को 9 महीने की No Cost EMI पर परचेज किया जा सकता है। रेडमी टर्बो 5 को Turbo White, Nitro Blue और Asphalt Black कलर में खरीद सकते हैं।
Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी टर्बो 5 को 2756 x 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है।
Xiaomi Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर लाया गया है जो Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 21,35,669 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए Game Turbo Mode और WildBoost ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम मौजूद है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ नए 5जी फोन को 24GB RAM की ताकत (12जीबी+12जीबी) दी जी सकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G720 जीपीयू दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी टर्बो 5 5जी फोन को तगड़ी 7540mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में लाया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे, 5 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W Hypercharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाला Sony IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी का 5जी फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ग्राहकों को कैमरा में एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
यह नया रेडमी फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। इस 5जी फोन में Circle to Search और Google Gemini जैसे AI फीचर्स मौजूद है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और IR Blaster का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।













