इस फेस्टिवल 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये शानदार स्मार्टफोन बन सकते हैं आपकी पसंद

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/sp-jin.jpg

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शॉपिंग डील लेकर आई है। ये डील खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से अपना स्मार्टफोन बदलने या फिर नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। इस डील में आपको 15000 रुपये से कम कीमत में सैमसंग, शाओमी, ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों सहित कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन मिलेंगे। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 परसेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। तो चलिए देखते हैं कौन से स्मार्टफोन हैं जो आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही हमने इन फोंस की कीमत की जानकारी भी दी है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro

Best value

शाओमी का यह फोन 6.67 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें आपको शानदार ब्राइटनेस बेहतरीन कलर पंच देखने को मिलता है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और यह 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए स्नैपड्रैगन आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 4 रियर कैमरे हैं और इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के सबसे दमदार फीचर की बात करें तो इसमें 5,020 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30 वॉट का फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Samsung Galaxy M21

Popular

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेज्योल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। यह फोन सैमसंग के ही 8 कोर वाले एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर के साथ आता है और इसे 4 जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। स्टोरेज के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जो 512जीबी तक एक्सपेंडेबल है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है जिनको ज्यादा बैटरी बैकअप की जरूरत है क्योंकि इस फोन में मिलती है 6,000 एमएएच सुपर पावर बैटरी। यह 15 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 9 Prime

Budget pick

रेडमी 9 प्राइम में 6.5 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन भी 4 रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रही बात पावर बैकअप की तो 5,020 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

OPPO A52

Feature packed

ओप्पो ए52 स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। फोन को स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर की ताकत प्रदान की गई है और स्मूद प्रोसेसिंग के बल मिलता है 6जीबी रैम का। इसके साथ ही 128 जीबी स्टोरेज है का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 10 पर बेस्ड कलर ओएस 7.1 वर्जन के साथ आता है। बात करें कैमरे की तो 12 मेगापिक्सल वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ओप्पो के इस फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo Y30

Also consider

इस बजट में वीवो के पास भी एक अच्छा ऑप्शन है। कंपनी का वाई30 मॉडल देखा जा सकता है। फोन में 6.47 इंच एचडी+ डिसप्ले के साथ आता है जिसका पिक्सल रेज्योल्यूशन 720×1560 है। फोन मीडियाटेक हेलियो पी35 ऑक्टॉकोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही 4 जीबी की रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इसे क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है और फोन में 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 13 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 2-2 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो आसानी से 1 दिन का बैटरी बैकअप दे देता है।

अन्य विकल्प
Samsung Galaxy M01

User recommended

OPPO A5 2020

Best value

Realme 6

Feature packed

TECNO Spark 6 Air

Also consider

Vivo Y12

Customer's favourite