
स्मार्टफ़ोन पहले के मुक़ाबले काफ़ी अपग्रेड हो गए हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफ़ोन उपलब्ध हैं जो DSLR कैमरा के विकल्प बन चुके हैं। ऐसे में आपको अच्छी क्वालिटी के विडियो शूट के लिए कैमरा बैग और लेंस की ज़रूरत नहीं होगी। इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइट – Facebook, YouTube, TikTok, Reels मीडिया के तेज़ी से लोकप्रिय होने के चलते इन दोनों यूज़र्स वीडियो ब्लॉगिंग यानी वीलॉगिंग कर रहे हैं। लोग नई-नई जगहों पर जाते और वीडियो शूट करते हैं। अक्सर लोग स्मार्टफ़ोन से ही वीडियो शूट करते हैं। आज हम आपको ऐसे स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं जिनमें शानदार कैमरा मिलता है।
1. Apple iPhone 13 Pro और Pro Max

Apple ने कुछ महीने पहले ही अपने लेटेस्ट iPhone 13 series को पेश किया है। लेटेस्ट आईफोन वीडियो ब्लॉगिंग के लिए बेस्ट स्मार्टफोन हैं। iPhone 13 Pro सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इसमें सुपर रेटिना डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के लिए ProMotion टेक्नोलॉजी दी है। iPhone 12 सीरीज में A15 Bionic चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12MP कैमरा के नए सेट दिए गए हैं, जिसमें वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड एंगल फोटोग्राफी सपोर्ट दिया गया है।
नए आईफोन में 6x ऑप्टिकल जूम के साथ फार-ऑफ ऑब्जेक्ट सपोर्ट दिया है। iPhone 13 Pro और Pro Max में मैक्रो फ़ोटोग्राफ़ी दी गई है। इन आईफ़ोन से 4K Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग शॉट दिया गया है। इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है जो नाइट मोड सपोर्ट दिया गया है। iPhone 13 Pro में OIS और सुपर स्टेडी वीडियो मोड दिया गया है जो वीडियो ब्लॉगर्स के लिए सबसे बेस्ट फीचर है।
2. Apple iPhone 13 और 13 mini

iPhone 13 सीरीज के दो अफोर्टेबल iPhone 13 और Mini वर्जन भी बेस्ट आईफोन हैं। ये प्रो मॉडल की तरह पावरफुल तो नहीं हैं लेकिन कैमरा क्वालिटी और परफ़ॉर्मेंस के मामले में सबसे बेस्ट है। Apple ने इसके डिजाइन में थोड़ा सा बदलाव किया है ताकि ये लुक में अलग करें। दोनों में 12MP के नए सेंसर दिए गए हैं तो बेस्ट इमेज क्वालिटी ऑफर करते हैं। इनमें वाइड और अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और एडवांस नाइट मोड कैपेबिलिटीज के साथ पेश किया गया है।
iPhone 13 सीरीज में A15 Bionic चिपसेट दिया गया है। इस फोन में कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल का है। Apple के लेटेस्ट आईफोन में फ्रंट कैमरा में पॉपुलर Cinematic Mode भी दिया है। प्रो मॉडल काफी महंगे हैं ऐसे में अफोर्डेबल iPhone 13 mini को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। iPhone 13 और iPhone 13 mini भी कम कीमत में वीलॉगिंग के लिए बेस्ट स्मार्टफोन हैं।
3. Samsung Galaxy S21 Ultra 5G
Samsung Galaxy S21 Ultra 5G स्मार्टफोन कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में फीचर पैक स्मार्टफोन है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 108MP का अल्ट्रावाइड प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और दो 10MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सैमसंग का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 888 चिपसेट और One UI सॉफ्टवेयर पर रन करता है। सैमसंग का यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वीडियो ब्लॉगिंग के लिए ये बेस्ट स्मार्टफोन है।
Samsung Galaxy S21 Ultra 5G स्मार्टफोन में S Pen सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से इमेज और वीडियो एडिट कर सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में Super Steady मोड दिया गया है। इस फोन में AI प्रोसेसिंग भी दी गई है, जिससे गिंबल स्मूथ वीडियो का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस फोन में नाइट मोड भी मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 40MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
4. Samsung Galaxy Z Flip3 5G
सैमसंग का लेटेस्ट फ़्लिप स्मार्टफ़ोन भी हमारी लिस्ट में शामिल है, जो नॉर्मल स्मार्टफ़ोन से काफ़ी अलग है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन में न सिर्फ़ डिज़ाइन अलग है बल्कि इसके कैमरा फ़ीचर्स भी काफ़ी अलग हैं। सैमसंग Galaxy Z Flip3 5G स्मार्टफोन में 12MP डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं जो अल्ट्रा वाइड और वाइड एंगल शूट सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फ़ोन में फ़्लिप डिस्प्ले दिया गया है। फ़्लिप फ़ोन होने के चलते यूजर्स यूज़र्स अलग अलग एंगल से फ़ोटो क्लिक कर सकते हैं।
सैमसंग के इस फ़ोन फ्लैक्स मोड़ दिया है जिससे यूज़र्स हैंड्स-फ़्री मोड़ में फ़ोटो क्लिक कर सकते हैं। यूज़र्स फ़ोटो या वीडियो शूट करने से पहले वीडियो एंगल चुन सकते हैं। इसके साथ ही यूज़र्स ऑटो फ्रेमिंग फ़ीचर भी मिलता है, जो सब्जेक्ट को हमेशा सेंटर में रखता है चाहे सब्जेक्ट मूव क्यों न कर रहा हो। Galaxy Z Flip3 स्मार्टफ़ोन में Night Time Lapse फीचर भी दिया गया है जो लो लाइट में शानदार फोटो क्लिक करता है। Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन भी वीलॉगिंग करने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
5. OnePlus 9 Pro

OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 9 pro स्मार्टफोन में दमदार Hasselblad कैमरा दिए हैं। Hasselblad कैमरा शानदार कलर ट्यूनिंग के साथ आते हैं। वनप्लस के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड, 8MP टेलीफोटो और 2MP मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिए हैं। OnePlus का यह फ़ोन टॉप एंड क्वालिटी इमेज और वीडियो ऑफ़र करता है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन की कैमरा परफ़ॉर्मेंस भी दमदार है। वीडियो ब्लॉगिंग करने वाले यूजर्स के लिए OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन दमदार ऑप्शन है।
6. Oppo Reno6 Pro 5G
Oppo Reno6 Pro 5G भी वीलॉगिंग के शौकीन यूजर्स के लिए अल्टीमेट स्मार्टफोन है। Oppo के इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा Bokeh Flare Portrait Video मोड के साथ आता है, जो रात के दौरान भी पोर्टेट वीडियो और इमेज शूट करने का ऑप्शन देता है। कई बार ब्लॉगिंग के दौरान आउट शूट में यह फीचर काफी मददगार होता है, जो सब्जेक्ट के बैकग्राउंड का ब्लर कर देता है। Reno6 Pro 5G स्मार्टफोन में Live HDR ऑप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही फोन में Ultra Night Video मोड मिलता है। ओप्पो के इस फोन में 64MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
7. Mi 11X Pro 5G
Mi 11X Pro 5G मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें दमदार कैमरा फीचर्स मिलते हैं। शाओमी के इस फोन में 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा सेंसर मिलते हैं। Mi 11X Pro स्मार्टफोन में कई दमदार वीडियो शूट मोड दिए हैं, जो वीडियो ब्लॉगिंग के लिए काफी हेल्पफुल हैं। शाओमी के इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें टाइम फ्रीज, मैजिक जूम और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही लो लाइट कंडीशन के लिए स्लो शटर जैसे फीचर मिलते हैं। Mi 11X Pro स्मार्टफोन का नाइट मोड काफी शानदार है। इसके साथ ही इस फोन में ऑडियो ज़ूम फ़ीचर भी दिया गया है।
8. OnePlus Nord 2 5G
OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन भी दमदार कैमरा फीचर के साथ आने वाला मिडरेंज स्मार्टफोन है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 AI चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 4K वीडियो शूट करता है। वनप्लस का यह फोन अलग अलग फ्रेम रेट पर Full HD क्वालिटी ऑफर करता है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन से 1080P रेजलूशन पर स्लो-मो वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। Nord 2 5G स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर सोनी का है, जो शानदार इमेज क्लिक करता है।
9. iQOO 7 5G
iQOO 7 5G स्मार्टफोन भी वीडियो ब्लॉगिंग के लिए बेहतर ऑप्शन है। इस फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें शेक फ्री कंटेंट के लिए OIS सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 13MP सेकेंडरी कैमरा दिया है जो अल्ट्रा वाइड और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है। iQOO के इस स्मार्टफोन में OIS और EIS का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में अल्ट्रा स्टेबल मोड दिया है। इसके साथ ही लो-लाइट कंडीशन के लिए एक्स्ट्रीम नाइट विजन फ़ीचर दिया गया है।
10. Samsung Galaxy Note 20
Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन वीलॉगिंग करने के शौकीन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो विजुअल दिए गए हैं। सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर ProMode में 8K रेजलूशन में वीडियो शूट करता है। इस फोन का एक बड़े फीचर की बात करें तो इसके कैमरे की जूम स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक जूम स्पीड को स्लो या फास्ट कर सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में शूट किए वीडियो की ऑडियो क्वालिटी भी शानदार है। इस पोन में DSLR की तरह लाइव फोकस वीडियो मोड दिया गया है।















