
BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत का पॉपुलर बैटल रोयाल गेम है। BGMI गेम PUBG Mobile का इंडिया वेरिएंट है। पबजी मोबाइल के बाद भारत सरकार ने BGMI को भी भारत में सुरक्षा कारणों के चलते बैन कर दिया है। BGMI के बैन से पहले ग्लोबल वर्जन Krafton ने PUBG Mobile के लिए लेटेस्ट अपडेट को रोलआउट किया है। वहीं इस गेम का इंडिया वेरिएंट अभी भी दो महीने पुराने सीजन पर रुका हुआ था। ऐसे में हम बीजीएमआई फैन्स के लिए नए अपडेट के APK डाउनलोड और BGMI Unban Date के बारे में लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।
BGMI डाउनलोड कैसे करें
भारत में BGMI ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और ऐप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। अगर आप BGMI के लेटेस्ट APK वर्जन को डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम आपके उसके बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं। आप नीचे दिए लिंक की मदद से BGMI की लेटेस्ट apk फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।
BGMI की लेटेस्ट Apk फाइल को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप 1 : ऊपर दिए लिंक से BGMI ऐप की APK फाइल को डाउनलोड करें।
स्टेप 2 : इस एपीके फाइल पर टैप कर इसे इंस्टॉल कर लें। इसके लिए आपको फोन में थर्ड पार्टी ऐप्स सपोर्ट को इनेबल करना होगा।
स्टेप 3 : ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको ऐप ओपन करनी है और गेम रिसोर्स फाइल डाउनलोड करनी है। रिसोर्स फाइल डाउनलोड होने पर आप फोन में गेम को इस्टॉल कर सकते हैं।
BGMI फैन्स कर रहे अपडेट का इंतजार
Krafton ने 15 सितंबर को PUBG Mobile का 2.2 अपडेट रोलआउट किया था। नए अपडेट की खास बातों के बारे में बताएं तो इसमें नया MUSA मैप और कई नए फीचर्स शामिल हैं। भारत सरकार के लगाए बैन के चलते BGMI को नया अपडेट नहीं मिल रहा है। फैन्स इस गेम के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
नोट : भारत सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों के डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए BGMI (बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया) को बैन किया है। ऐसे हमारी आपको सलाह है कि आप भारत में BGMI को डाउनलोड करने या फिर किसी दूसरे तरीक़े से खेलने से बचना चाहिए। बीजीएमआई पर बैन के साथ से ही कंपनी भारत में वापसी को लेकर काफ़ी मेहनत कर रही है। इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी की माने तो बीजीएमआई इस साल के अंत तक देश में वापसी कर सकता है।










