
भारत में BGMI एक पॉपुलर बैटल रोलाय गेम है। भारत में इस गेम को जुलाई 2022 में बैन कर दिया गया था। बैन के बाद से यह गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद नहीं है। हालांकि भारत में BGMI अभी भी 2.1 वर्जन पर रन कर रहा है। वहीं ग्लोबल वेरिएंट 2.3 अपडेट रोलआउट की तैयारी में है। यानी जल्द ही इस गेम को नया 2.3 अपडेट मिलने जा रहा है। यहां हम आपको बीजीएमआई गेम के अपकमिंग अपडेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
PUBG Mobile 2.3 अपडेट
BGMI का ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile के लिए नवंबर दूसरे हफ्ते में 2.3 Update रोलआउट हो सकता है। FIFA World Cup 2022 जल्द शुरू होने वाला ऐसे में पबजी मोबाइल ने फुटबॉल स्टार लियोनल मैसी के साथ कैलेब्रेशन किया है।
BGMI को 2.3 अपडेट मिलना मुश्किल
BGMI के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। नए अपडेट 2.3 का बीटा वर्जन पहले से ही उपलब्ध है। हालांकि यह अपडेट वर्जन फिलहाल इंडिया वर्जन पर उपलब्ध नहीं है। इससे पहले BGMI यूजर्स को गेम डेवलपर्स की ओर से 2.2 अपडेट और लेटेस्ट रोयाल पास के भी एक्सेस नहीं मिला था।
संभव है कि भारत में बैन होने के चलते इस गेम का अपडेट न मिला हो। ऐसे में 2.3 अपडेट मिलने को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है। ऐसे में इंटरनेट पर मौजूद BGMI 2.3 update वर्जन डाउनलोड लिंक फेक हैं।
BGMI पर बैन
BGMI गेम को भारत सरकार ने यूज़र्स का डेटा चाइनीज सर्वर में माइग्रेट करने को लेकर बैन लगाया था। हालांकि, गेम के डेवलपर क्राफ्टन, इस गेम के ग्लोबल वर्जन PUBG Mobile के लिए नए वर्जन का अपडेट शेयर कर रहा है। हालाँकि BGMI अपडेट को लेकर कंपनी ने कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। खबरों की माने तो गेम को नया 2.3 अपडेट मिल सकता है। यहां हम आपको लेटेस्ट BGMI 2.3 Update Apk Download के बारे में जानकारी दे रहे हैं।










