
PUBG Mobile के इंडिया वेरिएंट BGMI (Battlegrounds Mobile India) के भारत में हजारों फैन्स हैं। PUBG Mobile के लिए पिछले दिनों Krafton ने लेटेस्ट 2.4 Update रिलीज किया है। लेकिन क्राफ्टन ने फिलहाल BGMI के लिए 2.4 अपडेट को रिलीज नहीं किया है। ऐसे में यूजर्स BGMI के लेटेस्ट वर्जन APK को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
BGMI कैसे करें डाउनलोड
BGMI गेम बैन के बाद से Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। अगर आप लेटेस्ट गेम का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसका लेटेस्ट apk वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं। BGMI गेम की लेटेस्ट APK फाइल यहां से क्लिक करें।
स्टेप 1 – BGMI Update Download Apk : CLICK HERE
स्टेप 2 – अब आपको गेम अपने फोन पर डाउनलोड एपीके फाइल को ओपन करना है।
स्टेप 3 – गेम को इंस्टॉल करने के लिए आपको थर्ड पार्टी सोर्स इनेबल करना होगा।
स्टेप 4 – गेम इंस्टॉल होने के बाद से आपको रिसोर्स फाइल डाउनलोड करनी है। रिसोर्स फाइल डाउनलोड होने के बाद गेम को रिस्टार्ट करें और गेम रेडी है।
नोट : BGMI गेम को भारत में सिक्योरिटी कारणों के चलते बैन किया है। हमारी सलाह रहेगी की बैन हटने तक इस गेम को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करने से बचना चाहिए। थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करना आपकी सिक्योरिटी के लिए खतरनाक हो सकता है। अक्सर इनके जरिए आपको फोन में मालवेयर और ब्लोटवेयर इंस्टॉल होने का खतना बना रहता है।
BGMI को कब मिलेगा अपडेट
BGMI फ़ैन्स इस गेम पर बैन के साथ से ही इसकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। बीजीएमआई फैन्स के बीच रूमर्स है कि गेम इस साल की शुरुआत में रिलॉन्च किया जा सकता है। कई सारे गेमिंग कंटेंट क्रिएटर्स बीजीएमआई की वापसी को लेकर कई तरह के दावे कर चुके हैं। यह भी पढ़ें : 2023 जनवरी में BGMI गेम भारत में होगा रिलॉन्च! सबसे पहले Google Play Store पर हो सकती है वापसी
इसके साथ ही कई लोग दावे कर चुके हैं गेम 15 जनवरी को रिलॉन्च किया जा सकता है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर वापसी करेगा। हालांकि गेम की वापसी को लेकर अभी कुछ भी साफ़ नहीं है। क्राफ्टन और सरकार की ओर से अभी तक गेम की वापसी को लेकर कुछ ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update : PUBG Mobile की तरह क्या BGMI को भी मिलने जा रहा नया अपडेट
फिलहाल BGMI के हैं सर्वर लाइव
BGMI कॉम्यूनिटी के बीच पिछले छह महीने से गेम की वापसी को लेकर कई तरह के रूमर्स हैं। हालांकि बीते महीने क्राफ्टन ने एक बयान देकर सभी को चौंका दिया था कि वे भारत में गेम की वापसी को लेकर संबंधित एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक वापसी को लेकर कुछ अपडेट सामने नहीं आया है। बीजीएमआई गेम भारत में बैन है। हालांकि गेम के सर्वर अभी भी काम कर रहे हैं। यूज़र्स पुराने सीज़न के साथ BGMI खेल सकते हैं।









