BGMI 2.4 बीटा अपडेट से जुड़े सभी लिंक फेक, जानें डिटेल्स

Krafton ने PUBG Mobile के लिए 2.4 beta update रोलआउट कर दिया है। क्या BGMI को भी मिलने वाला है अपडेट जानें

Join Us icon
Highlights

  • Krafton ने PUBG Mobile ने लिए 2.4 Beta Update रिलीज कर दिया है।
  • पबजी मोबाइल को जनवरी में मिलेगा 2.4 का स्टेबल अपडेट।
  • BGMI को नहीं मिलेगा 2.4 बीटा अपडेट

BGMI डेवलपर Krafton ने बीते कुछ दिनों पहले PUBG Mobile के लिए 2.4 बीटा अपडेट रिलीज किया है। वहीं इस गेम का इंडिया वेरिएंट BGMI (Battlegrounds Mobile India) अब भी 2.1 वर्जन पर रन कर रहा है। BGMI को भारत में बैन होने के बाद से कोई भी अपडेट नहीं मिला है। इंडियन फैन्स अपडेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि बीजीएमआई को नया अपडेट मिलेगा या नहीं।

BGMI को नहीं मिलेगा 2.4 बीटा अपडेट

Battlegrounds Mobile India को बैन के बाद से गूगल प्ले ऑथेन्टिकेशन न होने के कारण इसे अपडेट नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, मॉडिफाई एपीके फाइलों के जरिए से बीटा अपडेट मिल सकता है लेकिन प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर BGMI 2.4 (Beta) न होने के चलते यह ऑथेन्टिकेट नहीं होगी।

Krafton द्वारा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का 2.4 बीटा अपडेट जारी नहीं करने का एक कारण यह भी है कि कंपनी ने पहले भी ऐसा कभी नहीं किया है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लॉन्च के समय से भी क्राफ्टन ने किसी भी पैन रोल आउट से पहले बीटा रिलीज़ जारी नहीं किया है।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि BGMI 2.4 Beta Update जारी होने के बहुत कम चांस हैं। संभव है कि आने वाले दिनों में यूजर्स को Battlegrounds Mobile India 2.4 बीटा वर्जन के लिंक देखने को मिलेंगे। हमारी सलाह रहेगी की यूजर्स को इस तरह के लिंक से बचना चाहिए। यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप वेबसाइट से Apk फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

BGMI 2.4 Beta Update लिंक हैं फेक

भारत में बैन होने के बाद से BGMU गेम की फेक अपडेटेड Apk फाइल मौजूद हैं। इन लिंक में बीजीएमआई की 2.2, 2.3, और 2.4 (beta) भी मौजूद हैं जो पूरी तरह से फेक हैं। क्राफ्टन ने बीजीएमआई के लिए अपडेट जारी नहीं किया है।

नोट : अनऑफिशियल ऐप सोर्स से एपीके फ़ाइल डाउनलोड करने से आपको गेम से बैन भी किया जा सकता है। इसके साथ ही इन ऐप में मैलवेयर या ब्लोटवेयर भी हो सकते हैं, जिससे आपके फ़ोन का डेटा प्राभावित हो सकता है। हमारी सलाह रहेगी कि आपको क्राफ्टन के आधिकारिक सोर्स से भी ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here