BGMI की वापसी पर क्राफ्टन का बड़ा बयान, 2023 में मिल सकती है खुशखबरी

Krafton ने Q4 2022 रिपोर्ट शेयर करते हुए BGMI के इंडियन वेरिएंट के वापसी पर 2023 में स्थिति होगी साफ, बीजीएमआई प्लेयर्स को मिल सकती है खुशखबरी

Join Us icon
Highlights

  • Battlegrounds Mobile India (BGMI) भारत में पिछले सात महीनों से बैन है।
  • BGMI गेम के सर्वर फिलहाल लाइव है, जिसके चलते गेम को भारत में खेला जा सकता है।
  • BGMI के डेवलपर क्राफ्टन ने गेम की वापसी पर बड़ा बयान दिया है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) मोबाइल बैटल रोयाल गेम को भारत में जुलाई 2022 में बैन कर दिया गया। यह गेम PUBG Mobile का इंडिया वेरिएंट है। इस गेम को भारत सरकार ने सिक्योरिटी कारणों के चलते बैन किया है। बैन के बाद से इस गेम की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। पबजी मोबाइल के इंडियन फैन्स के लिए क्राफ्टन ने Battlegrounds Mobile India को भारत में लॉन्च किया था, जो कुछ ही दिनों भारत का नंबर वन बैटल रोयाल मोबाइल गेम बन गया था। क्राफ्टन ने एक बार फिर से गेम की वापसी को लेकर बयान दिया है।

क्राफ्टन के CEO ने BGMI की वापसी पर क्या कहा

Gemwire.GG ने सोशल मीडिया साइट Instagram पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि Krafton ने Q4 2022 रिपोर्ट शेयर करते हुए BGMI के इंडियन वेरिएंट के वापसी पर चुप्पी तोड़ी है। Krafton के सीईओ चांगहान किम ने BGMI मोबाइल गेम की वापसी और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है।


View this post on Instagram

A post shared by GemWire (@gemwire.gg)

किम ने कहा कि डेवलपर्स भारत में बीजीएमआई पर लगे बैन को हटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम का मानना है कि 2023 में स्थिति साफ होने लगेगी और अनिश्चिताएं कम होने लगेगी। साल 2023 क्राफ्टन और BGMI प्लेयर्स के लिए पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्राफ्टन की मेहनत रंग लाएगी। BGMI फैन्स लंबे समय से गेम का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) फैन्स के लिए बुरी खबर! गेम की वापसी पर उठने लगे सवाल

BGMI गेम का सर्वर लाइव

BGMI गेम को लेकर अभी तक अच्छी बात यह है कि इस गेम का सर्वर फिलहाल भारत में लाइव है। बैन के चलते गेम को Google Play Store और Apple App Store से रिमूव किया गया है। हालांकि बैन के बाद से अब तक क्राफ्टन ने इसके लिए कोई इन-गेम अपडेट रिलीज नहीं किया है। PUBG Mobile के लिए कंपनी अब तक दो बार अपडेट रिलीज कर चुकी है। वहीं BGMI पुराने ही सीजन पर है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here