बीजीएमआई के प्लेयर का दावा, भारतीय कंपनी हो सकती है BGMI गेम की पब्लिशर

भारत सरकार ने जुलाई 2022 में Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम पर बैन लगा दिया था।

Join Us icon

पॉपुलर ईस्पोर्ट्स प्लेयर ने हिंट दिया है कि BGMI की भारत में वापसी नए पब्लिशर के साथ हो सकती है। टीम अरेंगगुटन (Team Orangutan) के प्लेयर AK OP ने दावा किया है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की भारत में वापसी 2023 के शुरुआत में नए पब्लिशर के साथ हो सकती है। बैन के बाद से इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी लंबे समय से इसकी वापसी का इंतजार कर रही है। ऐसे में वापसी को लेकर आई नई खबर ने यूजर्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि नए पब्लिशर का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। यहाँ हम आपको BGMI Unban को लेकर आई नई जानकारी के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

BGMI जल्द हो सकती है वापसी

पॉपुलर इस्पोर्ट्स प्लेयर Ak OP और टीम Orangutan के सदस्य ने दावा किया है कि Battlegrounds Mobile India भारत में नए पब्लिशर के साथ वापसी कर सकता है। उनके बयान से इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी में खुशी की लहर पैदा कर दी है। हालांकि BGMI की वापसी को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि नया सीजन C3S9 दोनों BGMI और PUBG Mobile पर लाइव हो सकता है।

BGMI BAN IN INDIA PUBG Mobile CHINA LINK
Image Credit: heapooh

AK OP ने कहा कि उन्हें सूत्रों के हवाले से पता चला है कि BGMI की वापसी नए पब्लिशर के साथ हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नया पब्लिशर एक इंडियन कंपनी है, जिसके बारे में वे अभी जानकारी नहीं दे सकते हैं।

इंडियन पब्लिशर के साथ BGMI की वापसी को लेकर आई ये जानकारी फ़िलहाल इंटरनेट पर खूब शेयर हो रही है। हालाँकि क्राफ्टन ने फ़िलहाल इसे लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। भारत सरकार ने देश और नागरिकों की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए जुलाई 2022 में बीजीएमआई को बैन कर दिया था। तब से यह गेम Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here