VLC मीडिया प्लेयर की तरह हो सकती है BGMI की वापसी, जानें लेटेस्ट रिपोर्ट

VLC से 8 महीने बाद बैन हटने से BGMI फ़ैन्स के बीच उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस बैटल रोयाल गेम की भी भारत में दोबारा एंट्री हो सकती है।

Join Us icon

BGMI पर लगे बैन के बाद ही इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी इसकी वापसी का इंतजार कर रही है। इन चार महीनों में BGMI फैन्स के लिए कई पॉजीटिव और निगेटिव खबरें सामने आईं। अब एक फिर से BGMI फैन्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। इंडियन ऐप मार्केट का पॉपुलर मीडिया प्लेयर VLC से 8 महीने बाद भारत सरकार ने बैन उठा दिया है। VLC मीडिया प्लेयर पर भी इंडियन यूज़र्स का डाटा चाइनीज़ सर्वर में माइग्रेट करने के आरोप लगे थे। यही आरोप BGMI पर भी हैं। VLC से बैन हटने के बाद BGMI फ़ैन्स के बीच उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस बैटल रोयाल गेम BGMI से भी बैन हट सकता है।

VLC Player से हटा बैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, केंद्र सरकार ने वीएलसी मीडिया प्लेयर वेबसाइट से बैन हटा दिया है। भारत के इंटरनेट यूजर्स अब इस वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। सरकार ने डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी का हवाला देते हुए इस साल (फरवरी 2022) की शुरुआत में वेबसाइट और ऐप को ब्लॉक कर दिया था। VLC की पैरेंट कंपनी VideoLan एक नॉन-प्रोफिट ऑर्गनाइजेशन है जो मुख्य रूप से वीएलसी मीडिया प्लेयर के ऑपरेशन को मैनेजर करता है।

BGMI banned in India removed from Google Play Store and App Store

BGMI से भी हट सकता है बैन

Battlegrounds Mobile India (BGMI) और VLC Media Player के बैन होने के कारण एक जैसे ही हैं। हालांकि VLC प्लेयर को कंप्यूटर, मोबाइल और दूसरे डिवाइस में यूज किया जा सकता है। वहीं BGMI को सिर्फ मोबाइल में ही यूज किया जा सकता है। अब VLC मीडिया प्लेयर से बैन हटने के बाद इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी में इस बात को लेकर उम्मीद जगी है कि जल्द ही BGMI की भारत में वापसी संभव हो सकती है।

बीते दिनों Krafton ने एक प्रेस रिलीज शेय करते हुए बताया कि कंपनी बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की भारत में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बीते महीने क्राफ्टन ने BGMI यूज़र्स के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में कुछ ब्लॉग भी अपडेट किए थे। इसके साथ नया यूट्यूब चैनल भी लाइव किया है। वहीं ख़बरों में तो यहाँ तक दावे किए जा रहे हैं कि BGMI को भारत में नए पब्लिशर – Jio या Airtel के साथ रिलॉन्च किया जा सकता है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here