Exclusive: Black Shark Helo 2 रेंडर्स आए सामने, डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देगा दस्तक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Black-Sark-Helo-2.jpg

शाओमी समर्थित ब्लैक शार्क ब्रांड को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी नए ब्लैक शार्क स्मार्टफोन को पेश करने की योजना बना रही है। 91मोबाइल्स नए Black Shark स्मार्टफोन के रेंडर्स एक विश्वसनीय सूत्रों द्वारा हासिल हुए हैं। लीक रेंडर में हैंडसेट Helo मॉडल का सेकंड जनरेशन फोन लग रहा है। इस मॉडल में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

हालांकि, हमें फिलहाल इस फोन का मार्केटिंग नाम नहीं पता। लेकिन, उम्मीद है कि इस फोन को Black Shark Helo 2 होगा। वहीं, पहले Helo मॉडल को इस समय पिछल साल अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया गया था। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन Black Shark 2 Pro समार्टफोन से अफोर्डेबल कीमत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने Black Shark 2 और 2 Pro को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया था। इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा

अगर बात करें Xiaomi Black Shark 2 की तो यह फोन क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसके अलावा मैटेलिक बॉडी पर बना Black Shark 2 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन को लिक्विड कूल 3.0 मल्टीलेयर कूलिंग सिस्टम तकनीक से लैस किया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने शेयर की Redmi K30 की पहली लुक, Samsung Galaxy S10 Plus की तरह है डुअल पंच-होल डिसप्ले

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। रियर कैमरा में 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।