
BlackBerry एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अमेरिकी कंपनी OnwardMobility जल्द ही BlackBerry 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई थी। लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्लैकबैरी का यह स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी भी लॉन्च डेट सामने नहीं आई हैं। OnwardMobility ने हिंट दिया है कि नया 5G BlackBerry स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले प्री-कमिटमेंट प्रोग्राम ओपन किया है।
कंपनी ने शुरू किया प्री-कमिटमेंट प्रोग्राम
प्री-कमिटमेंट प्रोग्राम के तहत कंपनी टेक इंफ्लूआंसर्स को कॉम्यूनिटी जॉइन करने के लिए इन्वाइट भी कर रही है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में इन लोगों को फ़र्स्ट हेंड इंफ़ॉरमेशन शेयर करेगी। इसके साथ ही नए फ़ीचर्स और डिजाइन के बारे में भी सुझाव मांगे हैं। इसके साथ ही कंपनी इन लोगों को सबसे पहले फ़ोन देगी। OnwardMobility ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि OnwardMobility प्री कमिटमेंट प्रोग्राम पेश कर रही है ताकि वह ऐसे ग्राहकों के साथ आपनी इंगेजमेंट को बढ़ाएगा जो नए और इनोवेटिव BlackBerry 5G स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं।
Foxconn कर रहा है मैन्यूफैक्चरिंग
OnwardMobility का मुख्य काम सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर तैयार करना है। यह पहली बार है जब कंपनी स्मार्टफोन बना रही है। यह प्रीमियम कमिटमेंट प्रोग्राम कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के लिए मार्केट में हाइप बनाने में मददगार होगा। ब्लैकबैरी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में ठोस जानकारी सामने नहीं है। OnwardMobility ने पास ब्लैकबेरी डिवाइस मैन्यूफैक्चर करने का लाइसेंस है। कंपनी ब्लैकबैरी के इस स्मार्टफोन को पॉपुलर मैक्यूफैक्चरिंग कंपनी Foxconn के साथ मिल कर तैयार कर रही है। बता दें कि फॉक्सकॉन एप्पल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के फोन भी तैयार करता है। यह भी पढ़ें : Realme X9 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, दमदार होंगी खूबियां
फिजिकल कीबोर्ड के साथ होगा लॉन्च
अपकमिंग ब्लैकबेरी स्मार्टफोन के बारे में बात करते हुए OnwardMobility के सीईओ पीटर फ्रैंक्लिन ने बताया था कि ब्लैकबेरी के अपकमिंग स्मार्टफोन को फिजिकल कीबोर्ड के साथ पेश किया जाएगा। जैसा कि पहले के ब्लैकबेरी फोन लॉन्च किए जाते थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फ़िज़िकल कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन यूज़र्स के बीच कितना लोकप्रिय होगा। जब स्मार्टफ़ोन कंपनियां फोल्डेबल और रोलेबल डिस्प्ले के साथ स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन 11 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें खूबियां


















