डब्बा बन जाएंगे 4 जनवरी से ये फोन, कहीं आपके पास तो नहीं?

Join Us icon

एक समय था जब BlackBerry के QWERTY कीपैड वाले फोन एक स्टेटस सिंबल माने जाते थे। लेकिन, धीरे-धीरे ब्लैकबेरी के इन फोन्स की डिमांड कम होती गई, जिस कारण सालों पहले कंपनी ने अपने लोकप्रिय QWERTY कीपैड-ब्लैकबेरीओएस फोन को बनाना बंद कर दिया था। हालांकि, स्मार्टफोन में अब तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया जा रहा था। लेकिन, अगर आपके पास अभी तक यह फोन है तो अब यह ज्यादा नहीं चलने वाला क्योंकि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि वह 4 जनवरी 2021 को ब्लैकबेरीओएस डिवाइसेस के लिए आधिकारिक रूप से सपोर्ट बंद कर रही है।

ब्लैकबेरीओएस डिवाइसेस के लिए मिलने वाले सपोर्ट के बंद होते ही आपके पास मौजूद फोन सिर्फ एक डिब्बा बन जाएंगे। दरअसल, ब्लैकबेरी ने घोषणा की है कि ब्लैकबेरी 7.1 ओएस और पहले के ब्लैकबेरी 10 सॉफ्टवेयर पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन को इस साल 4 जनवरी के बाद कोई सेवा नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि ये फोन कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसे किसी काम के यह फोन नहीं रहेंगे। इसे भी पढ़ें: OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो

बता दें कि फिलहाल OnwardMobility ने पास ब्लैकबेरी डिवाइस मैन्यूफैक्चर करने का लाइसेंस है। कंपनी ब्लैकबैरी के इस स्मार्टफोन को पॉपुलर मैक्यूफैक्चरिंग कंपनी Foxconn के साथ मिल कर तैयार कर रही है। बता दें कि फॉक्सकॉन एप्पल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के फोन भी तैयार करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here