
भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में ऑटो कंपनियां जमकर निवेश कर रही हैं। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर्स एक के बाद एक शानदार 4 व्हीलर व 2 व्हीलर को इलेक्ट्रिक रूप में पेश कर रही हैं। वहीं, अब अपनी लग्जरी व्हीकल्स के लिए फेमस कंपनी BMW ने एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) लॉन्च किया है जो कि एक इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) है। कंपनी ने इस इेलक्ट्रिक बाइक BMW CE 02 नाम से पेश किया है जो कि किए एक मिनी इलेक्ट्रिक बाइक है। इसके अलावा इस अनोखे और बेहद आधुनिक डिज़ाइन से लैस ई-बाइक एक कॉन्सेप्ट बाइक है।
BMW CE 02
BMW की ओर से जर्मनी में पेश की गई यह पहली कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है। इससे पहले भी कंपनी CE 04 को दिखा चुकी है, लेकिन उस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन भी फिलहाल शुरू नहीं हुआ है। आइए आगाे आपको इस बाइक की टॉप स्पीड और बैटरी की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार
It’s finally time to present you our next exciting mobility project of the future: the BMW Motorrad #ConceptCE02. ? #PluggedToLife
Uncover new proportions and modern forms of single-track mobility:https://t.co/D6SQN28GzH
#MakeLifeARide #UrbanMobility #BMWMotorrad pic.twitter.com/PMQ5FsJEUl— BMWMotorrad (@BMWMotorrad) September 1, 2021
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो BMW CE 02 इलेक्ट्रिक बाइक में 11kW क्षमता की मोटर दी गई है, जिसकी मदद से यह ई-बाइक 90 Kmph (किमी प्रति घंटे) की टॉप स्पीड तक जाती है। वहीं, बाइक सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने बैटरी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज
बता दें कि अभी इस ई-बाइक की कीमत और बाकि की स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी ने अभी तक प्रोडक्शन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि कंपनी भविष्य में इसे हम सड़कों पर देख सकते हैं।
Electric Car सिंगल चार्ज पर कितनी किलोमीटर चलती है?
इलेक्ट्रिक कार को लेकर सबसे पहला सवाल यही रहता है कि सिंगल चार्ज में यह कितने किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। यह सब कार में लगी बैटरी पैक, कार चलाने के तरीक़े पर निर्भर करता है। आमतौर पर 15KMH बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक कार क़रीब 100 से 150 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट की बात करें तो मौजूदा समय में इंडियन इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 से 350 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। दुनिया की नंबर वन इलेट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Tesla की गाड़िया सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।


















