खुशखबरी! सिर्फ 499 रुपए में बुक करें ये स्टाइलिश Electric Scooter, प्राइस iPhone 8 से भी कम

Join Us icon

भारतीय बाजार में बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए आज बेंगलुरु स्थित मोबिलिटी फर्म बाउंस ने अपना पहला Electric Scooter लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को कंपनी ने बाउंस इनफिनिटी E1 के नाम से पेश किया है। इस स्कूटर की खासियत है कि इसे कंपनी बिना बैटरी के भी सेल करेगी, जिसकी कीमत मात्र 36000 रुपए। यह प्राइस मार्केट में इस समय iPhone 8 के प्राइस से भी कम है।

बाउंस इनफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

दरअसल, बाउंस इनफिनिटी ई1 पहला ई-स्कूटर होगा जिसे ‘बैटरी ऐज अ सर्विस’ विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। यदि आप बैटरी को सेवा विकल्प के रूप में चुनते हैं तो बाउंस इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर 36, 000 रुपये से कम में आपका हो सकता है। इसके लिए आपको एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी चुनना होगा, जिसकी जानकारी जल्द ही कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं, अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो सिर्फ 499 रुपए में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। आइए आगे आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Bajaj ला रहा है इंडिया में नया Affordable Electric Scooter, दाम होगा Chetak से भी कम

bounce-infinity-e-scooter

ऐसे प्री-बुक करें बाउंस इनफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

  1. सबसे पहले आपको https://bounceinfinity.com/reserve वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पिन कोड डालें।

bounce

  1. इस जानकारी को फिल करने के साथ ही वह कलर चुनें, जिस कलर में आप स्कूटर बुक करना चाहते हैं।
  2. कंपनी ने बाउंस इनफिनिटी E1 को पांच कलर-Sparkel Black, Comet Grey, Sporty Red, Peral White और Desart Sliver में पेश किया है।
  3. इस प्रक्रिया के बाद सबसे नीचे कंटिन्यू पेमेंट पर क्लिक करें।

Bounce Electric Scooter

  1. आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
  2. पेमेंट करने के साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
  3. आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा।
  4. वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलवरी के लिए कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।

Note: इसके डीलरशिप नेटवर्क और इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से मार्च 2022 की डिलीवरी के साथ प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। वहीं, बाउंस इनफिनिटी E1 के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here