65kmph टॉप स्पीड और 85km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ Bounce Infinity Electric Scooter, प्राइस: सिर्फ 36,000 रुपए

Join Us icon

बेंगलुरु बेस्ड स्मार्ट मोबिलिटी कंपनी Bounce ने आज भारतीय बाजार में अपना नया और पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Bounce Infinity Electric Scooter) इंडिया में लॉन्च कर दिया है। Bounce अपने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bounce Infinity के नाम से इंडियन मार्केट में पेश किया है। इस एडवांस्ड ‘मेड इन इंडिया’ स्कूटर में इंटेलिजेंट फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, बाउंस दिसंबर के मध्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड शुरू करेगा जबकि डिलीवरी अगले साल मार्च के लिए निर्धारित की गई है। इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए आगे आपको इसकी कीमत और बाकि की जानकारी देते हैं।

Bounce Infinity Electric Scooter का प्राइस

ईवी स्टार्टअप बाउंस ने गुरुवार को भारतीय बाजार में बैटरी और चार्जर सहित 68,999 रुपये में अपना नया इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की है। वहीं, इस स्कूटर को बिना बैटरी के 36,000 रुपये में पेषश किया गया है। बताई गई कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली की है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग हैं। साथ ही कंपनी ने अपने नए बैटरी से चलने वाले स्कूटर के लिए 499 रुपये की शुरुआती टोकन राशि पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें: महंगे Electric Scooters को फेल करने आ गई ये इलेक्ट्रिक साइकिल, 50 रुपए में देगी 100KM की रेंज

bounce-infinity-image

बिना बैटरी के खरीदें इलेक्ट्रिक स्कटूर

दरअसल, नया इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर वैकल्पिक बैटरी के साथ पेश किया जाने वाला भारतीय बाजार में पहला स्कूटर है। बाउंस ने इनफिनिटी ई-स्कूटर को ‘बैटरी एज़ अ सर्विस’ ऑप्शन के साथ पेश किया है जो ग्राहकों को बिना बैटरी के वाहन चुनने की अनुमति देता है। इस कदम से यह स्कटूर मार्केट में पहले से मौजूद Bajaj Chetak Electric, TVS iQube और Ather 450X Electric Scooters को कड़ी टक्कर देगा।

bounce-infinity-electric-scooter-1

रेंज और टॉप स्पीड

बाउंस इन्फिनिटी दो किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन बैटरी से लैस किया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर 85 किमी की रेंज प्रदान करती है। साथ ही इस ई-स्कूटर में 65kmph टॉप स्पीड है। यह एक ड्रैग मोड प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं को पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है। नया इन्फिनिटी दोनों सिरों पर 12-इंच के पहियों से लैस है और साथ ही इसमें अच्छी स्टॉपिंग पावर के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Bajaj ला रहा है इंडिया में नया Affordable Electric Scooter, दाम होगा Chetak से भी कम

बैटरी स्वैपिंग क्या है?

अगर आप सोच रहे हैं कि बैटरी स्वैपिंग क्या है तो हम आपको बता दें कि इसमें ग्राहक को बार बार वाहन के बैटरी को चार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलती है। यूजर अपने व्हीकल में दिए गए बैटरी के अलावा एडिशनल बैटरी भी रख सकता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से स्कूटर की बैटरी को बदल सकता है। आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को चार्ज होने में कुछ घंटे लग जाते हैं ऐसे में बैटरी स्वैपिंग अच्छा ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here