BSNL के बेस्ट 90 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज, कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा फ्री

Join Us icon

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटिड) इस समय कम कीमत में यूजर्स के फायदे वाले रिचार्ज प्लान (BSNL Recharge Plan) ऑफर करने वाली टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ऊपर रहता है। बीएसएनएल कंपनी के पास अपने ग्रहाकों के लिए ऐसे कई Prepaid Plan हैं जो कम कीमत में लंबी वैधता के साथ कई बेनिफिट्स से लैस हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही तीन सस्ते रिचार्ज प्लान (BSNL cheapest 90 days validity plan) की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें कंपनी आपको बेहद ही कम कीमत में पूरे 90 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

BSNL 90 days validity plan

BSNL 30 Days Prepaid Recharge Plan Starting price rs 75

BSNL के इन रिचार्ज प्लान की बात करने से पहले आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Jio के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 90 दिन की वैलिडिटी वाला हाल ही में एक रिचार्ज प्लान लॉन्च हुआ था। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 750 रुपये है। चलिए आइए आगे आपको बीएसएनएल के बेस्ट 90 दिन वैधता वाले प्लान की जानकरी देते हैं।

  1. BSNL Rs 201 Recharge Plan
  2. BSNL Rs 485 Recharge Plan
  3. BSNL Rs 499 Recharge Plan

BSNL का 201 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट सबसे पहला प्लान 201 रुपये का है, जिसे हमने इस लिस्ट में शामिल किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रिचार्ज प्लान में 300 मिनट की वॉइस कॉलिंग और 6GB डाटा मिलता है। इतना ही नहीं प्लान 99 रुपये फ्री SMS भी दिए जाते हैं।

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान

485 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिन तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा डेली मिलने वाले डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। डाटा और कॉलिंग के अलावा, यह प्लान यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

BSNL one month recharge plan 2gb daily data free calling

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ ग्राहकों को Zing सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

Note: बीएसएनएल के प्लान पूरे देश में अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि रिचार्ज कराने से पहले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में कंपनी की साइट या बीएसएनएल कस्टमर केयर से जानकारी हासिल कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here