BSNL ने पेश किया 168 रुपए का प्लान, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये लाभ

Join Us icon

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को काफी समय से अपने प्लान्स के दम पर टक्कर देने वाली कंपनी बीएसएनएल एक बार फिर अपने नए प्लान को लेकर आई है। कंपनी काफी समय से अपने नए और पुराने प्लान में बदलाव कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हुई है।

इसी कड़ी में कंपनी ने अब विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए 168 रुपए का नया इंटरनैशनल रोमिंग प्लान पेश किया है। हालांकि, अभी यह प्लान को केवल केरल में उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए आगे जानते हैं इस नए प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को क्या फायदे मिलेंगे।

अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और ज्यादातर इंटरनैशनल रोमिंग पर रहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट होगा। यह प्लान एक प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया नया प्लान, 400 रुपए से कम कीमत वाले इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है डेली 1GB डाटा

बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी केवल 9 सितंबर 2019 तक ही है। 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस इंटरनैशनल रोमिंग प्लान में किसी प्रकार का कॉलिंग या डाटा बेनिफिट नहीं मिलेगा। लेकिन, इस प्लान में एक्टिव इंटरनैशनल रोमिंग सर्विस मिलेगी। इसे भी पढ़ें: BSNL ने बदले 47 रुपए व 198 रुपए वाले प्रीपेड प्लान, मिलेगा ज्यादा डाटा

गौरतलब है कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अभिनंदन-151 रुपए वाले प्लान को पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी इंटरनेट डाटा मिल रहा है। वहीं, इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ भी मिल रहा है। इतना ही नहीं यह प्लान रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी काम करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here