
सरकारी कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक नया फॉरनर प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 389 रुपए है। कंपनी ने कहा है कि यह प्लान 28 मई 2019 से इफेक्टिव हो गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 1जीबी का डाटा मिलेगा।
कंपनी के अनुसार अगर आपका डेली डाटा लिमिट खत्म हो जाता है तो आपको 40 Kbps स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इसके अलावा इस प्लान में युजर्स को प्रतिदिन 100एसएमएस मिलेंगे। टेलीकॉम टॉक के मुताबिक अभी इस प्लान को सिर्फ तमिलनाडु और चेन्नई सर्किल के लिए ही शुरू किया गया है। इसे भी देखें: BSNL ने इन तीन प्लान में किए बदलाव, मिलेगा 25 गुना ज्यादा डाटा
कहा जा रहा है कि बाद में इसे और दूसरे सर्किल में पेश किया जा सकता है। टेलीकॉम सेक्टर में चल रही प्राइस वॉर के बीच सभी टेलीकॉम कंपनियां लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने शानदार प्लान लॉन्च कर रही है।
बीएसएनएल के अलावा दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे भारतीय एयरटेल , वोडाफोन इंडिया और रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अपने नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में दो प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) में बदलाव किया था। इन प्लान में 47 रुपए और 198 रुपए का प्रीपेड प्लान शामिल थे। इसे भी देखें: BSNL ने जारी किए दो नए धमाकेदार प्लान, प्रीपेड यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले
अगर बात करें STV 198 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान की वैधता 54 दिन की है। इस बात की जानकारी टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में सामने आई है। इससे पहले यूजर्स को इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलता था।
इससे पहले पूरी वैधात के साथ यूजर्स को 42जीबी डाटा मिलता था। लेकिन, अब यूजर्स को कुल मिलाकर 108जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा बीएसएनएल के 47 प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है।





















