Jio को टक्कर देने के लिए BSNL लाया नया प्रीपेड प्लान, एक साल तक हर दिन मिलेगा 1.5GB डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL हाल ही में अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए तीन नए प्लान की पेशकश की थी। वहीं, इस बार कंपनी मार्केट में मौजूद कॉम्पिटिशन को देखते हुए नया व आकर्षक प्लान पेश किया है। यह प्लान प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए होगा।

बीएसएनएल द्वारा लगातार लॉन्च किए जा रहे प्लान्स को देखकर लगता है कि कंपनी जल्द ही अपने सब्सक्राइबर बेस को और बढ़ा लेगी। अगर बात करें बीएसएनएल के नए प्लान की तो यह सिर्फ केरल के सब्सक्राइबर्स के लिए है, जिसकी कीमत 1,345 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 3जीबी तक डेली डाटा के साथ BSNL ने पेश किए ये तीन धमाकेदार नए प्लान्स

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल के इस नए प्लान में सब्सक्राइबर्स को एक साल की वैधता मिलेगी। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं बीएसएनएल के इस नए प्लान में यूजर्स को 10जीबी डाटा रिजर्व भी मिलेगा जिसका इस्तेमाल वे डेली लिमिट के खत्म होने के बाद कर सकते हैं।

इस प्लान में डाटा के अलावा किसी प्रकार के कॉलिंग या एसएमएस लाभ नहीं मिलेंगे। प्लान को सिर्फ डाटा के लिए पेश किया गया है। कंपनी इसे केवल एक प्रमोशनल प्लान के तौर पर लॉन्च कर रही है। इसे भी पढ़ें: 116 करोड़ का इंडिया! Reliance Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea, देखें किस कंपनी के हो गए हैं कितने ग्राहक
बता दें कि हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि की TRAI ने अपनी नई रिपोर्ट में अप्रैल 2019 के टेलीकॉम आकंड़ों को शेयर किया है। इन आंकड़ों से पता चला है कि साल की दूसरी तिमाही शुरू होते ही Reliance Jio ने जहां अपने नेटवर्क से नए यूजर्स को जोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।

वहीं Bharti Airtel और Vodafone Idea ने लाखों की तादाद में अपने कस्टमर्स को खोया है। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकारी कपंनी BSNL ने भी अप्रैल महीने के दौरान सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हुए 2 लाख से अधिक नए ग्राहको को अपने नेटवर्क से जोड़ा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here